झज्जर में मां और बेटे ने एक साथ चुनीं मौत, खुदकुशी के पीछे यें बताई जा रही है वजह

झज्जर । हरियाणा के झज्जर जिले के गांव डीघल में घरेलू कलह से परेशान मां और बेटे ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. जिस वक्त यह घटनाक्रम घटित किया गया उस वक्त घर में परिवार का कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था. दोपहर बाद जब परिजन घर लौटें तो उन्हें इस घटना के बारे में पता लगा. परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया. हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि घर में किस बात को लेकर कलह रहता था. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के सिविल अस्पताल पहुंचाया.

death
मिली जानकारी अनुसार गांव डीघल निवासी 44 वर्षीय सुशीला पत्नी धर्मबीर व बेटा 24 वर्षीय सचिन घरेलू कलह के चलते परेशान रहते थे. शुक्रवार को एक कमरे के अंदर मां ने पंखे से व बेटे ने दीवार में लगे रोशनदान से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी. पुलिस को दिए बयान में सचिन के मामा ने बताया कि दोनों घरेलू कलह के चलते लंबे वक्त से परेशान थे जिसके चलते उन्होंने इतना खौफनाक कदम उठाया है. पुलिस ने बताया कि महिला का पति ट्रक चलाता है और उनका एक छोटा बेटा भी है.
वहीं दुजाना थाना प्रभारी शेर सिंह ने बताया कि घरेलू कलह के चलते मां और बेटे के फंदा लगाने की सूचना मिली थी. पुलिस और एसएफएल टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से सबूत जुटाएं है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.