होली के दिन दुजाना गांव में खूनी खेल, ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर 30 वर्षीय युवक की हत्या

झज्जर । जिले के गांव दुजाना में होली के दिन खुनी वारदात हुई है. यहां एक युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मृतक अनिल उम्र 30 वर्ष दिल्ली में गेस्ट टीचर के पद पर कार्यरत था.

jhajjar murder today

अनिल जब बलजीत चिकन कार्नर पर बैठा था, इसी दौरान अपाचे बाइक पर तीन नवयुवक आएं, जिनमें से एक बाइक पर बैठा रहा और दो ने चिकन कार्नर में आकर अनिल को दो गोलियां मारी. अनिल अपनी जान बचाने के लिए चिकन कार्नर से निकलकर पीछे की ओर भागा, हमलावरों ने पीछा करते हुए वहां भी कई गोलियां मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों बाइक सवार मौके से फरार हो गए. पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है, लेकिन अभी तक हत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया है. इस खूनी खेल के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.