झज्जर को 54 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का तोहफा, इस बड़ी समस्या से मिलेगा छुटकारा

झज्जर | हरियाणा सरकार ने झज्जर जिले में बाढ़ और जलभराव की समस्या से निपटने के लिए एक महत्वपूर्ण योजना बनाई है. सरकार ने 54 करोड़ की लागत से सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की 33 महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है, जिनका लक्ष्य झज्जर जिले के प्रभावित इलाकों को आने वाले मानसून से पहले स्थायी समाधान देना है.

Barsati Nala Drain

परियोजना का उद्देश्य

इस परियोजना का उद्देश्य झज्जर जिले की लगभग 20 एकड़ कृषि भूमि को जलभराव से मुक्त करना है. इससे मुख्य रूप से जलभराव रोकने, नालों और नदियों के ड्रेनेज को बेहतर बनाने तथा आसपास के कृषि क्षेत्रों को संरक्षण प्रदान करना है. इसके लिए टेंडर प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई. जल्द ही, काम शुरू किया जाएगा ताकि आने वाले मानसून से पहले समस्या का स्थायी समाधान हो सके.

विभाग की मुख्य परियोजनाएं

बिसाहन लिंक ड्रेन पर 3 पंप हाउस, सुरेहती के पास पंप हाउस एवं मशीने और जवाहरलाल नेहरू फीडर के लिए मशीनें खरीदी जाएगी. ड्रेन नंबर- 8 के तटबंधों की मजबूती के लिए 1 करोड़, मुंगेशपुर ड्रेन के जीर्णोद्धार के लिए 3 करोड़ और KCB ड्रेन के लिए 3 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे. KCB ड्रेन पर नया पुल 2 करोड़ की लागत से और मातन लिंक ड्रेन पर बाक्स कल्वर्ट 2 करोड़ की लागत से निर्माण किया जाएगा. 3000 नए पाइप खरीदने के लिए 70 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे.

यह भी पढ़े -  बिना कोचिंग बना लेफ्टिनेंट, हरियाणा के नितिन ने AIR 44 लाकर रचा इतिहास; पढ़ें Success Story
Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.