झज्जर से खाटूश्याम के लिए शुरू हुई रोडवेज बस सेवा, फटाफट देखें टाइमिंग व स्टॉपेज

झज्जर | हरियाणा परिवहन विभाग (Haryana Transport Department) द्वारा यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं. साथ लगते राज्यों के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के लिए सीधी बसें संचालित की जा रही है, ताकि यात्रियों का सफर आरामदायक हो सकें. इसी कड़ी में झज्जर डिपो की एक बस को खाटूश्याम धाम के लिए हरी झंडी दिखाई गई है. हालांकि, शुरुआत में इसे एक महीने के अस्थाई परमिट पर चलाया गया है. यात्रियों की संख्या के आधार पर इस बस की संचालन अवधि में विस्तार किया जा सकता है.

Haryana Roadways Bus 2

यह रहेगा समय

झज्जर डिपो की यह बस रोहतक बस स्टैंड से सुबह 8 बजे खाटूश्याम धाम के लिए रवाना होगी. झज्जर बस स्टैंड पर इसके पहुंचने का समय 08.52 और रवानगी का समय 09.04 बजे रहेगा. यहां से वाया रेवाड़ी, नारनौल होते हुए यह बस दोपहर 3 बजे खाटूश्याम पहुंचेगी. यहां पर रात्रि ठहराव के बाद बस अगले दिन सुबह साढ़े 5 बजे रवाना होकर सुबह 11 बजे झज्जर बस स्टैंड पहुंचेगी.

इन जगहों पर करेगी ठहराव

रोहतक बस स्टैंड से रवाना होकर यह बस डीघल, झज्जर बस स्टैंड, माछरोली, कुलाना, गुरावडा, पाल्हावास, रेवाड़ी, कुंड, अटेली, नारनौल, पाटन, नीम का थाना, खंडेला और पलसाना होते हुए खाटूश्याम पहुंचेगी.

झज्जर डिपो की रोडवेज बस को खाटूश्याम के लिए हरी झंडी दिखाई गई है. रोहतक से रवाना होकर यह बस झज्जर, रेवाड़ी, नारनौल व अन्य स्टेशनों से होते हुए खाटूश्याम पहुंचेगी. फिलहाल, इसे 1 महीने के अस्थाई परमिट पर चलाया गया है. सवारियों का ठीक- ठीक रिस्पॉन्स रहा, तो इस बस के संचालन को आगे भी जारी रखा जा सकता है- संजीव तिहाल, महाप्रबंधक, रोडवेज विभाग झज्जर

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.