झज्जर में स्कूटी सवार छात्रा को रोडवेज बस ने कुचला, मौत

झज्जर । झज्जर में बुधवार को दोपहर के बाद एक रोडवेज बस ने बस स्टैंड के सामने ही स्कूटी पर जा रही छात्रा को जोरदार टक्कर मार दी. बस की स्कूटी से टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि मौके पर ही छात्रा की मृत्यु हो गई. उसी समय वही से एक एंबुलेंस गुजर रही थी. आसपास के लोगों ने उसी एंबुलेंस में छात्रा के शव को रखवा दिया और नागरिक हॉस्पिटल में भिजवाया और इस पूरी घटना की सूचना पुलिस को दी. घटना की खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई हो और पूरे मामले की जानकारी ली और छानबीन शुरू कर दी.

JHAJJAR ROADWAYS ACCIDENT e1616131072853

खेत से वापस लौट रही थी छात्रा, कॉलेज की विद्यार्थी थी

मृतका की पहचान हिमांशी के रूप में हुई है, जो झज्जर के शिव कॉलोनी बेरी गेट की रहने वाली है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हिमांशी कॉलेज की छात्रा थी और एम कॉम फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रही थी. दोपहर के बाद वह अपनी स्कूटी से अपने खेत पर जा रही थी. जब वह खेत से वापस लौट रही थी तब उसकी स्कूटी को एक रोडवेज बस ने टक्कर मार दी.

यह भी पढ़े -  हंगरी में भारत का जलवा, अमन सहरावत ने जीता गोल्ड; पहले ही दिन आए 3 मेडल

बस से टक्कर होते ही मौके पर ही हिमांशी की मृत्यु हो गई. इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और शव का पोस्टमार्टम करवाने के पश्चात शव को परिवार वालों को सौंप दिया गया है. इस पूरे मामले में अब पुलिस नियमों के अनुसार आगे की कार्यवाही कर रही है.

Avatar of Sahil Maurya
Sahil Maurya
View all posts