झज्जर के शिक्षक को स्कूल में तूड़ा रखना पड़ा भारी, शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंड

झज्जर | हरियाणा के जिला झज्जर के वाजितपुर गांव में प्राथमिक पाठशाला में तूड़ा रखने का मामला सामने आया है. यहां स्टाफ के एक सदस्य ने अपने घर में पाली गई भैंस के लिए स्कूल के कमरे में पशु आहार रखा था. जिसके कारण यह सरकारी स्कूल की जगह तूडाशाला में तब्दील हो गया. मामला जब शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों के पास पहुंचा तो हड़कंप मच गया.

Haryana E Khabar Background

 

शिक्षक को किया गया निलंबित

शिक्षा विभाग के डीईईओ सुभाष भारद्वाज का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में आया है. पता चला कि स्कूल के एक शिक्षक ने स्कूल के कमरे में अपने पशुओं के लिए चारा रखा हुआ है. ऐसा काफी समय से होता आ रहा है. यह पूरा मामला पंचायत उपचुनाव की ड्यूटी के दौरान सामने आया है. पूरे मामले की जांच की जा रही है और इस मामले में शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा कांग्रेस विधायक के बयान से गर्माया सूबे का सियासी पारा, 5 मई को हनुमानजी के भंडारे में लेंगे बड़ा फैसला

ऐसे पता चला मामला

बता दें कि मामला तब सामने आया जब पंचायत चुनाव ड्यूटी के दौरान एक टीम सरकारी स्कूल पहुंची और एक कमरे में ताला लगा हुआ पाया. इसके बाद, अंदर झांकने पर पता चला कि सरकारी स्कूल के कमरे का उपयोग एक शिक्षक ने अपने घर में भैंसों के चारे के लिए किया है. उन्होंने इसमें कई क्विंटल ब्रेड भर रखी है. कमरे की चाबी भी आरोपी शिक्षक के पास है. बाद में इसी टीम ने पूरे मामले की जानकारी शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को दी.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.