झज्जर | हरियाणा की नायब सैनी सरकार प्रदेशभर में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं. इसी कड़ी में झज्जर- बहादुरगढ़ स्टेट हाईवे राशलवाला चौक से बहादुरगढ़- बेरी रोड तक लगभग 10 किलोमीटर लंबी नई सड़क का निर्माण किया जाएगा. जिसपर 2 करोड़ 87 लाख 25 हजार रुपए की लागत राशि खर्च होगी.

हजारों की आबादी को मिलेगी राहत
इस सड़क का निर्माण कार्य PWD B&R की ओर से करवाया जायेगा. 25 जून तक आनलाइन टेंडर आमंत्रित किए गए हैं. उसके बाद, तकनीकी और फाइनेंशियल बिड खोली जाएगी. उम्मीद है कि 15 अगस्त के बाद इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा.
गढ्ढों से मुक्ति
लगभग 10 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण कार्य गांव भदाना के पास राशलवाला चौक से किया जाएगा. उसके बाद आगे भदानी, खेड़ी आसरा से बहादुरगढ़- बेरी रोड तक बनाया जाएगा. इस सड़क मार्ग को मेजर डिस्ट्रिक्ट रोड जो स्टेट हाइवे को गांवों से जोड़ते हुए आगे मुख्य सड़क से जुड़ती है. इस सड़क मार्ग के निर्माण से 3 गांवों की लगभग 8 हजार आबादी को राहत पहुंचेगी. लोगों को गढ्ढों से मुक्ति मिलेगी और उनका सफर सुगम होने के साथ- साथ सुरक्षित हो जाएगा.
राशलवाला चौक से बहादुरगढ़- बेरी रोड तक लगभग 10 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा. इस पर लगभग 2 करोड़ 87 लाख 25 हजार रुपये की लागत आएगी. इसके लिए आनलाइन टेंडर लगा दिए गए हैं. बारिश के बाद इसका काम शुरू करवा दिया जायेगा- अनिल कुमार, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर