शहीदी दिवस पर तिरंगा यात्रा के दौरान दो गुटों में झड़गा, हुई ताबड़तोड़ फायरिंग

झज्जर । हरियाणा के झज्जर जिले में तिरंगा यात्रा के दौरान दो अलग-अलग गुटों में हुए झगड़े में गोली चलाने का मामला सामने आया है. गोली माजरा गांव के मोहित को लगी जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को नागरिक अस्पताल लेकर जाया गया जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया.

JHAJJAR FIRING NEWS TODAY

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुरा मामला संज्ञान में लिया. पुलिस प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस मामले में आगे कार्यवाही कर रही है. बता दें कि मंगलवार को शहीदी दिवस पर दो अलग-अलग तिरंगा यात्रा निकाल रहे थे. इसी दौरान एक गाड़ी की लाईट टुटने के दौरान यह विवाद हुआ और आपसी कहासुनी के दौरान गोली चला दी . फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.