खुशखबरी: सफीदों से दिल्ली के लिए शुरू हुई AC बस सेवा, फटाफट देखें टाइमिंग व स्टॉपेज

जींद | हरियाणा परिवहन विभाग (Haryana Transport Department) द्वारा बस यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में जींद रोडवेज के सब डिपो सफीदों से दिल्ली के लिए AC बस सेवा शुरू की गई है. सफीदों विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक रामकुमार गौतम ने इस बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

Haryana Roadways AC Bus

यह रहेगा शेड्यूल

बस सफीदों बस स्टैंड से रोजाना सुबह 06.20 बजे रवाना होकर सुबह लगभग 9 बजे दिल्ली ISBT पहुंचेगी. वापसी में यह बस सफीदों के लिए 09.25 बजे रवाना होगी. इसी तरह दूसरी एसी बस दोपहर 01.20 बजे रवाना होकर शाम 4 बजे दिल्ली ISBT पहुंचेगी. वापसी में यह बस 04.25 बजे सफीदों के लिए रवाना होगी. दोनों बसें वाया पानीपत, समालखां, गन्नौर और मुरथल होते हुए दिल्ली पहुंचेगी.

नौकरीपेशा लोगों को मिलेगी राहत

दिल्ली के लिए एसी बस रवाना करने के अवसर पर बीजेपी विधायक रामकुमार गौतम ने कहा कि आमजन की सुविधाओं में इजाफा करने के उद्देश्य से हरियाणा सरकार निरंतर प्रयासरत हैं. इसी कड़ी में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने की लगातार कोशिश जारी है. दिल्ली के लिए सुबह के समय एसी बस सेवा शुरू होने से स्टूडेंट्स, स्थानीय लोगों, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों को आरामदायक व सुरक्षित यात्रा का विकल्प मिलेगा. इससे यात्रियों के समय की बचत होगी.

यह भी पढ़े -  जींद के उचाना में नए स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता साफ, PWD ने जारी किया टेंडर

सफीदों डिपो के एक अधिकारी ने बताया कि यात्रियों की डिमांड पर दिल्ली के लिए एसी बस सेवा की शुरुआत की गई है. इन बसों के संचालन से यात्रियों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलेगी और उनका सफर आरामदायक हो जाएगा. यात्रियों के लिए अब दिल्ली जाने के एसी और नॉन एसी बसें, दोनों तरह के विकल्प मौजूद हो गए हैं. सुबह के समय चलने वाली एसी बस से स्टूडेंट्स और नौकरीपेशा लोगों को समय पर ड्यूटी पर पहुंचने में मदद मिलेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.