बिजली विभाग फुल एक्शन में, डिफाल्टर बिजली थानों के कनेक्शन काटे

जींद । हरियाणा के जींद जिले के 2 थानों ने लंबे समय से बिजली का बिल नहीं भरा है. जिसके चलते उन्हें डिफॉल्टर घोषित कर दिया गया. डिफॉल्टर घोषित होने के बाद से ही बिजली विभाग ने दोनों थानों के बिजली कनेक्शन काट दिए.

SMART METER

जींद के 2 थानों का काटा गया बिजली कनेक्शन 

बता दें कि जींद जिले में सफीदों कस्बे के सिटी थाना और ग्रामीण थाना का बिल काफी लंबे समय से बकाया था. जिसके चलते यह कार्यवाही की गई. बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि लंबे समय से इन स्थानों का बिल बकाया चल रहा था.

कई बार बिल भरने के लिए थानों को अवगत भी करवाया गया. लेकिन इन सबके बावजूद भी उन्होंने बिल नहीं भरा. यह मामला उच्च अधिकारियों द्वारा संज्ञान में ले लिया गया, लेकिन पुलिस ने बिल नहीं भरा. सिटी थाने का लगभग ₹8 लाख और ग्रामीण थाने का लगभग डेढ़ लाख रुपए बिल बकाया था. जिसके चलते बिजली विभाग ने ठोस कदम उठाए.

यह भी पढ़े -  जींद के उचाना में नए स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता साफ, PWD ने जारी किया टेंडर
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.