हरियाणा में 1121 किस्म के भाव में गिरावट से किसानों में मायूसी, जानें क्या है ताजा भाव

जींद | हरियाणा में धान उत्पादक किसान कम भाव मिलने पर मायूस नजर आ रहे हैं. जींद जिले में किसानों का कहना है कि बीते साल से इस बार उत्पादन अच्छा हुआ है, लेकिन भाव में 700 रूपए प्रति क्विंटल तक गिरावट बनी हुई है. किसानों ने कहा कि समझ में नहीं आ रहा है कि कम भाव पर अपनी फसल को बेचें या फिर कुछ दिन और भाव में बढ़ोतरी का इंतजार करें.

Dhan Mandi

700 रूपए तक भाव में गिरावट

उचाना अनाज मंडी में धान की फसल लेकर पहुंचे किसानों ने बताया कि पिछले साल 1121 किस्म धान का भाव अधिक से अधिक 4731 रूपए प्रति क्विंटल तक मिला था, लेकिन इस बार अधिक से अधिक भाव 4081 रूपए प्रति क्विंटल तक मिल रहा है. भाव में 700 रूपए प्रति क्विंटल तक गिरावट बनी हुई है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है.

किसानों ने बताया कि इस बार सीजन की शुरुआत से ही 1121 किस्म का भाव कम मिल रहा है. भाव में बढ़ोतरी की उम्मीद थी लेकिन कोई खास फर्क नहीं दिख रहा है. पिछले साल से इस बार भाव में 700 रूपए प्रति क्विंटल तक गिरावट बनी हुई है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान हुआ है.

यह भी पढ़े -  जींद के उचाना में नए स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता साफ, PWD ने जारी किया टेंडर

घाटे का सौदा बनी खेती

किसानों का कहना है कि भाव बढ़ने का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन भाव में कोई खास बढ़ोतरी नहीं हो रही है. ठेके पर जमीन लेकर खाद- बीज, कीटनाशक आदि खर्चे की बात करें, तो लागत राशि पूरी करना भी मुश्किल हो गया है. खेती लगातार घाटे का सौदा साबित हो रही है. अच्छा भाव मिलता रहें, तो किसान आर्थिक नुकसान झेलने से बच सकते हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.