जींद की रीतू होगी कप्तान: हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए हरियाणा टीम की हुई घोषणा, 4 खिलाडियों का चयन

जींद | उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 15 से 19 मार्च तक होने वाली 51वीं महिला राष्ट्रीय हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए हरियाणा टीम की घोषणा कर दी गई है. जींद के नरवाना की रितु हरियाणा महिला टीम की कप्तान होंगी. उनके अलावा हिसार, रेवाड़ी, कैथल, पानीपत के खिलाड़ी भी शामिल किए गए हैं.

Ritu Junior Coach Jind

15 दिनों से चल रहा था प्रशिक्षण शिविर

डूमरखान के एरा इंटरनेशनल स्कूल में इस घोषणा के बाद हरियाणा हैंडबॉल एसोसिएशन के महासचिव जगमिंद्र सिंह ने कहा कि पिछले 15 दिनों से खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर चल रहा था. हरियाणा महिला हैंडबॉल टीम की कप्तान भीम अवार्डी और तीन एशियन गेम्स जीतने वाली रितु को कप्तान बनाया गया है. रितु वर्तमान में नवदीप स्टेडियम, नरवाना में जूनियर हैंडबॉल कोच के पद पर तैनात हैं.

यह भी पढ़े -  भिवानी के दो खिलाड़ियों ने कर्नाटक में लहराया परचम, विनय ने जीता स्वर्ण तो भास्कर को रजत

विभिन्न जिलों के खिलाड़ी मौजूद

टीम में उनके अलावा रिंपी, आशा, सोनिका और प्रवेश जींद से हैं. गौरव, रितु, प्रिया, सोनिका और तमन्ना हिसार से हैं. एसएसबी से प्राची व मंजीत, रेलवे से ममता व सुमन, रोहतक से रिंकी, रेवाड़ी से अनुराधा, पानीपत से काजल, कैथल से कल्पना को टीम में खिलाड़ी के तौर पर शामिल किया गया है.

कलायत के हैंडबॉल कोच सतीश कुमार उनके साथ मैनेजर और जुगमिंद्र सिंह कोच होंगे. हैंडबॉल कोच राज सिंह कलायत और जसबीर सिंह लितानी को रेफरी बनाकर भेजा जा रहा है. हैंडबॉल वेलफेयर एसोसिएशन के संरक्षक जय प्रकाश अध्यक्ष विक्रम जीत सिंह ने विन्डो को बधाई दी.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.