नेशनल पैरा चैंपियनशिप में हरियाणा के छोरे सागर लाठर का जलवा, गोल्ड और सिल्वर मेडल पर किया कब्जा

जींद | खेल मैदान से हरियाणा के लिए एक और गौरवमई खबर सामने आई है. चेन्नई में आयोजित हुई 23वीं नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हरियाणा का दबदबा देखने को मिला है. तमिलनाडु के चेन्नई में आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में हरियाणा के खिलाड़ियों ने 49 गोल्ड, 32 रजत और 25 कांस्य सहित 106 पदक जीतकर पहला स्थान हासिल किया है. इसी टूर्नामेंट में शिरकत करने वाले जींद के सागर लाठर (Sagar Lather) ने 2 मेडल जीतकर हरियाणा का नाम रोशन किया है.

Sagar Lather Jind

सागर लाठर ने जीते 2 पदक

17- 20 फरवरी तक चेन्नई में आयोजित हुई नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जींद जिले के जुलाना कस्बे के वार्ड नंबर- 2 निवासी सागर लाठर ने शॉट पुट इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा किया. इसके बाद, डिस्कस थ्रो इवेंट में भी उन्होंने बेहतरीन खेल का मुआयना पेश करते हुए सिल्वर मेडल जीतकर हरियाणा का गौरव बढ़ाया.

विश्व चैंपियनशिप ट्रायल में होंगे शामिल

गोल्ड मेडल जीतने के साथ ही सागर लाठर अब सितंबर महीने में दिल्ली में होने वाली विश्व चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए होने वाली ट्रायल के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं. चाइना में आयोजित हुए 2023 एशियन गेम्स में सागर लाठर चौथे स्थान पर रहें थे. साल 2020 और 2023 में आयोजित हुए नेशनल गेम्स में उन्होंने गोल्ड मेडल पर कब्जा किया था.

यह भी पढ़े -  जींद के उचाना में नए स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता साफ, PWD ने जारी किया टेंडर

बेलदार के पद पर कार्यरत

सागर लाठर ने बताया कि पहले वह कबड्डी खेलते थे, लेकिन 17 साल की उम्र में हुई एक इंजरी की वजह से कबड्डी खेलने का सपना टूट गया. इसके बाद भी, उन्होंने हार नहीं मानी. इसके अलावा, उन्होंने शॉट पुट की तैयारी शुरू कर दी और एक साल की कड़ी मेहनत के बाद नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेते हुए गोल्ड मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया. अब वह शॉट पुट के साथ- साथ डिस्कस थ्रो का भी अभ्यास कर रहे हैं. फिलहाल, वह PWD B&R में बेलदार के पद पर कार्यरत हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.