एक ही महीने में लगेंगे 3 बड़े राजयोग; धनु, मीन और इस राशि के जातकों की लगेगी लॉटरी

ज्योतिष | सभी ग्रह एक निश्चित समय के बाद राशि परिवर्तन करने के लिए जाने जाते हैं. इसका प्रभाव भी लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है, ग्रहों के राशि परिवर्तन की वजह से ही राजयोग का निर्माण बनता है. इस महीने में भी तीन राजयोग बनने जा रहे हैं. शुक्र और सूर्य की युति से शुक्रादित्य राजयोग बनेगा.

Jyotishi

सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य राजयोग और शुक्र बुध की युति से लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण बनने वाला है. हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह राजयोग लगभग 500 सालों बाद बना रहे हैं, ऐसे में कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. आज हम आपको उन्हीं के बारे में जानकारी देने वाले है.

इन 3 राशियों का अच्छा समय

धनु राशि: इस राशि के जातकों के लिए आने वाला समय काफी अच्छा रहने वाला है. शुक्र और बुध की युति की वजह से इन्हें विशेष लाभ मिलने वाला है. कार्य क्षेत्र में भी आपके संबंध उच्च अधिकारियों के साथ बनेंगे, जिनका आपको भविष्य में लाभ मिलने वाला है. इस समय आप वाहन और प्रॉपर्टी में भी निवेश कर सकते हैं. आपके द्वारा लिए गए फैसलों के परिणाम आपके पक्ष में आ सकते हैं.

मीन राशि: इस राशि के जातकों के लिए लक्ष्मी नारायण और मालव्य राजयोग का बनना काफी अच्छा साबित होने वाला है. यह राजयोग आपकी राशि के लग्न भाव में बनने जा रहे हैं, ऐसे में आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा. साथ ही, कार्य करने की शैली में भी निखार आने वाला है. जल्द ही आपको नौकरी से संबंधित कई बेहतरीन मौके मिल सकते हैं.

वृषभ राशि: इस राशि के जातकों के लिए लक्ष्मी नारायण और मालव्य योग का बनना काफी अच्छा साबित होने वाला है, क्योंकि बुध और शुक्र की युति आपकी राशि के 11 स्थान पर हो रही है. ऐसे में आपकी इनकम में जबरदस्त इजाफा देखने को मिलने वाला है, बिजनेस करने वाले लोगों के लिए भी समय काफी अच्छा रहने वाला है. अगर आप नए बिजनेस को शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपको निश्चित रूप से लाभ मिलने वाला है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.