12 साल बाद गुरु करेंगे बड़ा राशि परिवर्तन, इन 3 राशियों का चमकेगा भाग्य; घर आएगी मां लक्ष्मी

ज्योतिष | गुरु ग्रह 7 जुलाई को उदित होने जा रहे हैं. हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गुरु ग्रह 12 साल बाद मिथुन राशि में उदित होने जा रहे हैं, इस वजह से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. इसके अलावा, जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. वहीं, 13 जुलाई को न्याय के देवता कहे जाने वाले शनि देव अपनी चाल में बदलाव करने वाले हैं. ऐसे में आज हम आपको उन्हें भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जिनपर माता लक्ष्मी की जमकर कृपा बरसने वाली है.

Astrologer

गुरु और शनि की विशेष कृपा

वृषभ राशि: इस राशि के जातकों पर गुरु और शनि दोनों की विशेष कृपा रहने वाली है. इस समय आपकी इनकम में जबरदस्त इजाफा होता हुआ दिखाई दे रहा है. साथ ही, निवेश करने के लिहाज से समय काफी अच्छा है. जल्द ही, आपको कोई सामाजिक पद मिल सकता है. नए संपर्क बनाने से आपको लाभ मिलेगा. इस समय मेहनत से आपको तरक्की मिलती हुई दिखाई दे रही है.

तुला राशि: शनि देव इस राशि के छठे स्थान पर वही गुरु भाग्य स्थान पर उदित होने जा रहे हैं. इस राशि के जातकों को कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है. जल्द ही, आपको कार्यों में किस्मत का भरपूर सहयोग मिलेगा. करियर में भी नई उपलब्धियां हासिल होगी. स्टूडेंट को शिक्षा में सफलता मिलेगी, इस समय आप शत्रुओं पर हावी होंगे और सफलता हासिल करेंगे. कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहेगा.

मीन राशि: इस राशि के जातकों के लिए गुरु ग्रह का उदय होना और शनि देव का अपनी चाल में बदलाव करना काफी अच्छा साबित होने वाला है. शनि देव आपकी गोचर कुंडली से लग्न भाव पर वक्री होंगे. गुरु सुख स्थान पर उदित होंगे. इस समय आपके सुख- सुविधाओं में वृद्धि होगी. माता-पिता या वरिष्ठ अधिकारियों को आपके सहयोग मिलेगा, मानसिक शांति बनी रहेगी. घरेलू मामलों में सामंजस्य स्थापित होगा. इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होता हुआ दिखाई दे रहा है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.