7 दिनों बाद कुंभ राशि में होगी मंगल और शनि की युति, 15 मार्च से चमकेगा इन जातकों का भाग्य

ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. ग्रहों के सेनापति मंगल एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करने वाले हैं. मंगल को साहस पराक्रम और ऊर्जा का कारक ग्रह माना जाता है, ऐसे में मंगल के राशि परिवर्तन का प्रभाव भी कुछ राशि के जातकों के करियर व मान- सम्मान में वृद्धि के रूप में दिखाई देता है.

Rashi Parivartan

मंगल 15 मार्च 2024 को शाम 5:42 मिनट पर कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जहां पहले से ही शनि ग्रह विराजमान है. ऐसे में कुंभ राशि में शनि और मंगल की युति हो रही है. इस युति की वजह से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है, तकरीबन 30 सालों के बाद एक ही राशि में शनि और मंगल की भी युति हो रही है. आज की इस खबर में हम आपको अपनी भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले है.

15 मार्च से इन राशि के जातकों के शुरू होंगे अच्छे दिन

मेष राशि: इस राशि के जातकों को मंगल के राशि परिवर्तन की वजह से विशेष लाभ मिलने वाला है, भविष्य में भी आपको काफी लाभ होगा. आध्यात्मिक की और आपका झुकाव बढ़ाने वाला है, सैलरी बढ़ाने की भी उम्मीद है. संतान की और से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है. व्यापार में भी मिलते-जुलते परिणाम देखने को मिलेंगे. आपकी तरफ से बनाई गई नीतियों का भी आपको लाभ मिलने वाला है.

धनु राशि: मंगल और शनि की युति की वजह से इस राशि के जातकों को बंपर लाभ मिलने वाला है, संतान सुख की प्राप्ति होगी. नौकरी बदलने का विचार बन सकता है, इस अवधि में आपको कई अवसर मिलेंगे. विदेश में शिक्षा पाने का मौका मिल सकता है. आपकी लव- लाइफ काफी अच्छी रहने वाली है, व्यापार की बात करें तो आपको मुनाफा मिलेगा. भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा.

यह भी पढ़े -  बुध- सूर्य युति का असर, करियर में मिलेगा बूस्ट; इन राशियों को बड़ा लाभ

कुंभ राशि: इसी राशि में दोनों ग्रहों की युति होने जा रही है. ऐसे में लंबे समय से आपके रुके हुए काम अब बनने वाले हैं, करियर में भी आपको भाग्य का सहयोग मिलेगा. हर कार्य में सफलता मिलने की उम्मीद है, जल्द ही आपको उच्च पद की प्राप्ति होगी. पदोन्नति के भी अवसर नजर आ रहे है. अगर व्यापार की बात करें, तो आपको भाग्य का भरपूर लाभ मिलेगा बिजनेस में आप अपने प्रतिद्वंदों को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आएंगे. संपत्ति में भी वृद्धि के योग बन रहे है, ज्यादा से ज्यादा पैसा कमाने में आप सक्षम होंगे.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.