16 दिसंबर को हो रहा है इस महीने का सबसे बड़ा राशि परिवर्तन, सूर्य देव धनु राशि में करेंगे प्रवेश

ज्योतिष | सूर्य को सभी ग्रहों का राजा माना जाता है. ज्योतिषशास्त्र में सूर्य का विशेष स्थान है. सूर्य देव हर महीने में राशि परिवर्तन करते है. 16 दिसंबर को सूर्य धनु राशि में प्रवेश कर रहे है. सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि के जातकों को शुभ परिणाम प्राप्त होंगे, तो कुछ राशि के जातकों की मुश्किलें बढ़ने वाली है. सूर्य के शुभ होने पर व्यक्ति का भाग्य उदय हो जाता है और अशुभ होने पर कई प्रकार की परेशानियां उत्पन्न हो जाती है.

Jyotish

सूर्य कर रहे हैं धनु राशि में प्रवेश

मेष राशि: इस राशि के जातकों का मन परेशान रहने वाला है. धन की कमी हो सकती है. वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा. कुछ पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है.

वृषभ राशि: मानसिक परेशानियां बढ़ सकती है. संतान का स्वास्थ्य विकार हो सकता है. पारिवारिक समस्या परेशान कर सकती है. भाई -बहनों का सहयोग मिलेगा, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे.

मिथुन राशि: आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं, खर्च बढ़ सकता है. रहन-सहन कष्टमय रहेगा.

कर्क राशि: मन अशांत रहेगा, स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है. शिक्षा से संबंधित कार्यों में व्यवधान आ सकता है, खर्चे बढ़ सकते हैं. नौकरी व कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती है.

सिंह राशि: आत्मविश्वास में कमी आएगी. आय में कमी व खर्च बढ़ जाएगा. धर्म के प्रति श्रद्धा भाव रहेगा, पारिवारिक समस्याओं से परेशान रह सकते हैं. स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे, संचित धन में कमी आएगी.

कन्या राशि: मन शांत रहेगा, मानसिक तनाव बढ़ सकता है.  नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकता है. आपका स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा.

तुला राशि: स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है. पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी. वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है, कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा. लम्बे समय से रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे.

वृश्चिक राशि: इस राशि के जातक आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे. मन अशांत रहेगा, परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं. स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है.

धनु राशि: घर परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं. माता से धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं. परिवार में आपका मान- सम्मान बढ़ेगा. नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा एवं इंटरव्यू कार्यों में आपको सफलता मिलेगी, आय में भी वृद्धि होगी.

मकर राशि: आत्मविश्वास में कमी आएगी, मन अशांत बना रहेगा. परिवार में सुख शांति बनी रहेगी. धर्म- कर्म के कार्यों में रुचि बनी रहेगी, मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा.

कुंभ राशि: मन में निराशा से असंतोष के भाव रहेंगे. धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा. वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है. कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी.

मीन राशि: मानसिक शांति रहेगी. आत्मविश्वास भरपूर होगा, धन की स्थिति में भी सुधार होगा. अचानक कहीं से धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.