ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. देवताओं के गुरु के नाम से जाने जाने वाले बृहस्पति इस समय मिथुन राशि में विराजमान है. वह किसी न किसी ग्रह के साथ युति करते रहते हैं. इसका प्रभाव भी लगभग सभी 12 राशि के जातको पर दिखाई देता है.
आज गुरु बृहस्पति बुध के साथ संयोग करके अर्धकेंद्र योग का निर्माण कर रहे है. इस योग की वजह से 3 राशि के जातकों को आकस्मिक धन लाभ के साथ नौकरी और व्यापार में सफलता के भी योग बन रहे हैं. आज हम आपको उसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
करियर में होगा बदलाव
वृषभ राशि: गुरु और बुध की युति से इस राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक पर बदलाव आने वाले हैं. परिवार के साथ भी आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे. आपके जीवन में खुशियों की शुरुआत होगी, जमीन जायदाद से जुड़े हुए फैसले भी आपके पक्ष में आ सकते हैं. समाज में आपका मान- सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी. नई नौकरी की तलाश कर रहे जातकों भी सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है.
सिंह राशि: इस राशि के जातकों के लिए बुध और गुरु का अर्ध केंद्र योग काफी अच्छा साबित हो रहा है. धन भाव के स्वामी होकर वह लग्न भाव में विराजमान रहेंगे. इससे आपके जीवन में कई बदलाव देखने को मिलने वाले हैं. अब आप स्वयं को आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे. जल्द ही, कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं, जिसका आपको भविष्य में भी लाभ मिलने वाला है.
धनु राशि: इस राशि के जातकों के लिए आने वाला समय काफी अच्छा रहेगा. किस्मत का आपको भरपूर सहयोग मिलेगा, रुके हुए सभी काम बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. आप अपने आप को पहले से और भी आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे. आपके निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी. आप यात्राएं केवल आनंद में के लिए नहीं, बल्कि भविष्य की प्रगति के लिए भी काफी बेहतरीन रहेगी. विदेश जाने की तैयारी कर रहे जातकों को बेहतरीन अवसर मिलने वाले हैं.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
