18 सालों के बाद हो रही सूर्य और केतु की युति, संभल कर रहे इन तीन राशियों के जातक

ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. सूर्य हर महीने राशि परिवर्तन करने के लिए जाने जाते हैं. ग्रहों के राजा सूर्य 16 सितंबर को कन्या राशि में प्रवेश कर चुके हैं, यहां पर पहले से ही केतु विराजमान है. ऐसे में 18 सालों के बाद सूर्य और केतु की युति बन रही है. इस दौरान 3 राशियां ऐसी होंगी जिन्हें आने वाले कुछ दिन संभल कर रहने की आवश्यकता है, आज की इस खबर में हम आपको उन्हीं के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Jyotish Rashi Grah

कुछ दिन संभल कर रहे इन 3 राशियों के जातक

मीन राशि: सूर्य और केतु की युति इस राशि के जातकों के लिए काफी हानिकारक साबित हो सकती है. इस समय शादीशुदा लोगों के वैवाहिक जीवन में भी तनाव पैदा हो सकता है. इस दौरान आपको पार्टनरशिप में व्यापार करने से बचाना है, आर्थिक नुकसान भी हो सकता है. स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सावधान रहे.

कन्या राशि: सूर्य और केतु के संयोग से इस राशि के जातकों को आने वाले कुछ दिन संभलकर रहने की आवश्यकता है, क्योंकि इनका गोचर आपकी कुंडली के लग्न भाव में होने जा रहा है. अगर आप व्यापार के काम से यात्रा करने जा रहे हैं, तो अभी आपको नहीं जाना चाहिए क्योंकि यात्रा में दुर्घटना हो सकती है. इस समय आपको वाहन काफी सावधानी से चलाना चाहिए.

मेष राशि: केतु और सूर्य के संयोग की वजह से आने वाले कुछ दिन आपको थोड़ा संभल कर रहने की आवश्यकता है. यह योग आपकी राशि के छठे भाव में बनने जा रहा है, इसलिए इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में निराशा ही हाथ लगने वाली है. वहीं, कुछ गुप्त शत्रु भी आपको परेशान कर सकते हैं. स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सावधान होने की आवश्यकता है. इस दौरान आप धन उधार देने से बचे.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.