तुला राशि में हो रही सूर्य और बुध की युति, जानें सभी 12 राशि के जातकों पर प्रभाव

ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. ज्योतिष शास्त्र में हर ग्रह को विशेष महत्व प्राप्त है. मौजूदा समय में ग्रहों के राजा कहे जाने वाले सूर्य तुला राशि में व ग्रहों के राजकुमार के नाम से जाने जाने वाले बुध भी इसी राशि में विराजमान है. तुला राशि में सूर्य व बुध की युति होने से एक विशेष प्रकार की स्थिति बन रही है. आज की इस खबर में हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Jyotish Rashi Grah

इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

सूर्य व बुध की तुला राशि में युति काफी अच्छी मानी जाती है. भले ही सूर्य नीच अवस्था में हो इस दौरान किसी भी राशि के जातकों को ज्यादा नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा. तुला राशि में नीचे काल पुरुष का सप्तम भाव है.

सूर्य का बुध के साथ होना जनमानस के लिए शुभ व लाभकारी परिणाम देने वाला होगा. सूर्य का बुध के साथ मित्रता का संबंध है. जनमानस को किसी तरह की हानि का सामना नहीं करना पड़ेगा और शासन सत्ता पक्ष का भी लाभ मिलने वाला है. आर्थिक स्थिति भी पहले से मजबूत होती हुई दिखाई देगी.

यह भी पढ़े -  अमरनाथ से लाया प्रसाद ऐसे करें ग्रहण, भूलकर भी न करें ये गलती; वरना आ सकती है परेशानी

29 अक्टूबर को बुध करेंगे राशि परिवर्तन

10 अक्टूबर को बुध ग्रह ने तुला राशि में प्रवेश किया था और 29 अक्टूबर तक वह इसी राशि में विराजमान रहने वाले हैं. 29 अक्टूबर को रात 10:44 मिनट पर बुध ग्रह वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे. इसी प्रकार सूर्य ने तुला राशि में 17 अक्टूबर को प्रवेश किया था और वह आने वाली 16 तारीख तक इसी राशि में विराजमान रहने वाले हैं. आने वाली 16 तारीख को सुबह 7:41 मिनट सूर्य वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.