Diwali 2024: सोना- चांदी के साथ- साथ दीपावली पर अपने घर अवश्य लाए ये 4 पौधे, मां लक्ष्मी की मिलेगी असीम कृपा

ज्योतिष | दीपावली को दीपों की रोशनी का पर्व कहा जाता है. पंचांग के अनुसार, दीपावली (Diwali 2024) हर साल कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है, इस दिन पूरे देश को दीयों की रोशनी से रोशन किया जाता है. दीपावली पर माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा अर्चना करने का विधान बताया गया है. साथ ही बर्तन और सोना- चांदी खरीदना भी काफी अच्छा माना जाता है.

Diwali 2

इसके विपरीत, आपको कुछ खास पौधों की भी विशेष खरीददारी दीपावली के मौके पर करनी चाहिए ऐसा करना काफी अच्छा माना जाता है. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले है.

अवश्य लाए अपने घर ये 4 पौधे

स्नेक प्लांट: दीपावली के शुभ अवसर पर आपको घर के मुख्य दरवाजे पर स्नेक प्लांट लगाना चाहिए, ऐसा करना काफी अच्छा माना जाता है. ऐसा करने से आप बुरी ऊर्जा से बचते हैं और धन भी आकर्षित होता है.

तुलसी का पौधा: तुलसी का पौधा आसानी से आपको हर किसी के घर में मिल जाता है, भगवान विष्णु को तुलसी काफी प्रिया मानी जाती है और इसे मां लक्ष्मी का भी एक रूप माना जाता है. ऐसा करने से घर के लोग हमेशा सुखी रहते हैं, जहां यह पौधा हरा भरा रहता है मां लक्ष्मी भी ऐसे घरों में ही वास करते हैं.

यह भी पढ़े -  मेष राशि में होगी सूर्य और मंगल की युति, 11 मई से शुरू होगा इन भाग्यशाली राशियों का अच्छा समय

मनी प्लांट: आज के समय में आपको मनी प्लांट हर घर में दिखाई दे जाएगा. मनी प्लांट लगाने से घर में खुशहाली और धन आने का रास्ता खुलता है मनी प्लांट घर की हवा को शुद्ध करने का काम करता है.

सफेद प्लाश: जिन लोगों के परिवार में लंबे समय से रोग बना हुआ हो, उन्हें इस प्लांट को जरूर अपने घर लगाना चाहिए. इस पौधे को माता लक्ष्मी का पौधा भी कहा जाता है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.