शुक्र और चंद्रमा दीपावली पर करेंगे कन्या राशि में युति, इन 3 राशियों पर बरसेगी कृपा; घर में आएगी खुशहाली

ज्योतिष | अबकी बार दीपावली (Diwali 2025) का पावन पर्व और भी खास होने वाला है, क्योंकि कई सारे शुभ संयोग और राजयोग का निर्माण हो रहा है. दीपावली के मौके पर चंद्रमा और लक्ष्मी के दाता कहे जाने वाले शुक्र की युति कन्या राशि में होने जा रही है, जिससे वैभव लक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा. इस दौरान 3 राशि के जातकों को आकस्मिक धन लाभ के साथ तरक्की भी मिल सकती है. आज की इस खबर में हम आपको उन्हीं राशियों के बारे में जानकारी देने वाले है.

Astrologer

दीपावली से शुरू होगा अच्छा समय

कन्या राशि: वैभव लक्ष्मी राजयोग से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है, यह राजयोग आपके लग्न भाव पर बनने जा रहा है. इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, पर्सनालिटी में निखार आएगा. कंपनियों में उच्च पदों पर कार्य कर रहे लोगों को नेतृत्व के नए अवसर प्राप्त होंगे. विदेश यात्रा या विदेश से संबंधित कामों में भी आपको सफलता मिलेगी. पारिवारिक जीवन काफी अच्छा रहेगा, रिश्तो में मजबूती आएगी. वैवाहिक जीवन भी काफी शानदार रहने वाला है.

मकर राशि: वैभव लक्ष्मी राजयोग इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहेगा, यह राजयोग आपकी गोचर कुंडली से भाग्य स्थान पर बनने जा रहा है. इस समय आपको किस्मत का पूरा सहयोग मिलेगा, आपके रुके हुए सभी काम बनने वाले हैं. कार्य क्षेत्र में आपको कई शानदार मौके मिलेंगे, व्यापार में भी लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं. आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है.

कुंभ राशि: इस राशि के जातकों की इनकम में जबरदस्त इजाफा होगा, निवेश करने से आपको लाभ मिलेगा. कारोबारियो को जल्द ही कोई नई डील साइन करने का मौका मिल सकता है. लॉटरी और शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए समय काफी अच्छा रहेगा, भविष्य में आपको कई सारे बेनिफिट मिलने वाले हैं. इस समय संतान पक्ष से जुड़ी हुई कोई अच्छी खबर मिल सकती हैं.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.