Vastu Tips: क्या आप भी करना चाहते हैं मां तुलसी को प्रसन्न, तो हर पंचमी तिथि को करें यह काम

ज्योतिष, Vastu Tips | हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व है. शास्त्रों के अनुसार, माना जाता है कि तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है, इसी वजह से घर में तुलसी का पौधा होने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बना रहता है. इससे वातावरण भी शुद्ध होता है. इसके साथ ही, नियमित रूप से पूजा करने से भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी भी काफी प्रसन्न हो जाती है. मां लक्ष्मी के प्रसन्न होने से आपके जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती. आपको हर क्षेत्र में सफलता हासिल होती है.

TULSI

करें यह काम

तुलसी के पौधे में जल दूध चढ़ाने के बारे में आपने अवश्य ही सुना होगा परंतु क्या आप जानते हैं कि यदि आप चाहे तो तुलसी के पौधे में गन्ने का रस भी चढ़ा सकते हैं. ऐसा करने से मां लक्ष्मी अति प्रसन्न हो जाती है और आपको सुख- समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं.

शिव पुराण के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति को धन हानि के साथ व्यापार में किसी न किसी प्रकार की समस्या आ रही है या फिर आप पर शत्रु हावी हो रहे हैं तो आप तुलसी के पौधे में गन्ने का रस चढ़ा सकते हैं. यह आपके लिए काफी अच्छा होगा. गन्ने के रस को तुलसी के गमले में डालना काफी शुभ माना जाता है.

यह भी पढ़े -  आज अक्षय तृतीया पर करें यह 4 आसान उपाय, बिना सोना खरीदे भी आएगी लक्ष्मी

इसके लिए हर महीने की पंचमी तिथि के दिन थोड़ा सा गन्ने का रस हाथ में लेकर या फिर लौटे में लेकर 7 बार अपना नाम और गोत्र का नाम लेकर तुलसी के गमले में अर्पित करें. ऐसा करने से मा लक्ष्मी अति प्रसन्न हो जाती है. यदि आप चाहे तो हर पंचमी तिथि के दिन भी ऐसा कर सकते हैं. ऐसा करने से आप पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहेगी और आपके जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होगी.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.