वृषभ राशि में गुरु के होने से बन रहा विपरीत राजयोग, इन तीन राशि के जातकों की होगी बल्ले- बल्ले

ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. देवताओं के गुरु के नाम से जाने जाने वाले बृहस्पति ने 1 मई को वृष राशि में प्रवेश किया था. गुरु के वृषभ राशि में प्रवेश की वजह से विपरीत राजयोग बन रहा है. इसका प्रभाव लगभग सभी राशि के जातकों पर दिखाई देने वाला है, इस दौरान 3 राशियां ऐसी होंगी जिन्हें विशेष लाभ मिलने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको उन्हीं राशियों के बारे में जानकारी देने वाले है.

Jyotish Grah Nakshtra Rashi

इन राशि के जातकों को होगा लाभ

तुला राशि: इस राशि के जातकों के लिए विपरीत राजयोग काफी अच्छा रहने वाला है. गुरु आपकी कुंडली के तीसरे और 6वे भाग के स्वामी है, ऐसे में आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है. आपकी इनकम में भी जबरदस्त इजाफा देखने को मिलने वाला है, फाइनेंशियल सिचुएशन पहले से काफी अच्छी रहने वाली है.

धनु राशि: इस राशि के जातको को भी विपरीत राजयोग के शुभ परिणाम मिलने वाले हैं. आकस्मिक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं, अगर आप शेयर मार्केट, सट्टा या फिर लॉटरी में निवेश करते हैं तो आपको निश्चित रूप से लाभ होगा. नौकरी- पेशा लोगों को भी पदोन्नति मिल सकती है. अगर आप इस समय निवेश करेंगे, तो आपको दुगना रिटर्न मिलेगा.

यह भी पढ़े -  Vastu Tips: क्या आपके घर में भी है मनी प्लांट का पौधा, अवश्य रखें इन 4 नियमों का ध्यान

कर्क राशि: विपरीत राजयोग की वजह से इस राशि के जातकों का अच्छा समय शुरू हो गया है. आपको आय के भी नए साधन प्राप्त होने वाले हैं, कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहेगा. इस दौरान आपको बड़ी सफलता भी मिल सकती है, संतान पक्ष से जुड़ी हुई कोई अच्छी खबर मिलने वाली है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.