ज्योतिष | साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) आज लगने जा रहा है. आज का दिन का इतिहास से काफी खास होने जा रहा है. बता दें कि भले ही ग्रहण एक खगोलीय घटना हो, परंतु ज्योतिष में इसको विशेष महत्व प्राप्त है. 29 मार्च को साल का पहला सूर्य ग्रहण लग रहा है, जो कि एक आंशिक ग्रहण होगा. आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.
आज लग रहा पहला सूर्य ग्रहण
आज लगने वाला सूर्य ग्रहण एक आंशिक ग्रहण होगा, जो भारत में नजर नहीं आएगा. इस वजह से इस ग्रहण का सूतक काल भी भारत में मान्य नहीं होगा. सूर्य ग्रहण सबसे ज्यादा उत्तरी अमेरिका में दिखाई देने वाला है. साथ ही, उत्तरी एशिया- उत्तर पश्चिम अफ्रीका- यूरोप -आर्कटिक महासागर और अटलांटिक महासागर आदि स्थानों पर भी आपको सूर्य ग्रहण दिखाई देने वाला है. जब भी ग्रहण की बात आती है, तो हम सबसे पहले यह जानना चाहते हैं कि क्या यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा या नहीं.
क्या भारत में भी दिखाई देगा ग्रहण?
साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इस वजह से इसका सूतक काल भी यहां मान्य नहीं होगा. भारतीय समय के अनुसार, ग्रहण दोपहर 2:21 मिनट से शुरू होगा और शाम 6:14 मिनट तक रहेगा. इस दौरान ग्रहण की कुल अवधि 3 घंटे 53 मिनट की रहेगी.
ग्रहण के दौरान मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं. खासकर गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है, क्योंकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. इस वजह से इसका सूतक काल भी यहां लागू नहीं होगा. ग्रहण का प्रभाव सभी राशि के जातकों पर भी दिखाई देने वाला है. कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा, तो कुछ राशि के जातकों की परेशानियां बढ़ जाएगी. सूर्य ग्रहण की वजह से मिथुन राशि और कर्क राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
