ग्रह- नक्षत्रों के लिहाज से 2026 रहेगा काफी खास, इन 5 राशियों का चमकेगा भाग्य

ज्योतिष | जल्द ही नए साल की शुरुआत हो जाएगी. आने वाला साल वैसे तो सभी 12 राशि के जातकों के लिए काफी खास होने वाला है, परंतु इस दौरान कुछ भाग्यशाली राशियों को विशेष लाभ मिलने वाला है. साल 2026 का पहला महीना ग्रह- नक्षत्रों के लिहाज से काफी खास होने वाला है. नए साल में कई सारे शुभ संयोग भी बनेंगे, जिसमें रवि, त्रिपुष्कर आदि शामिल है. इस साल देवगुरु बृहस्पति, राहु और केतु का भी गोचर होने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको बताएंगे कि साल 2026 में सभी राशि के जातकों पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है.

Jyotish Grah Nakshtra Rashi

इन राशियों के लिए काफी खास साल 2026

मेष राशि: इस राशि के जातकों के लिए साल 2026 काफी अच्छा रहेगा, मेहनत आत्मविश्वास और आगे बढ़ने के आपको मौके मिलेंगे. करियर में भी आपको एक से बढ़कर एक बेहतरीन मौके मिलने वाली है, जल्दबाजी में कोई भी फैसला ना ले. नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है, स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.

मिथुन राशि: यह साल इस राशि के जातकों के लिए सीखने और आगे बढ़ने के लिए काफी बेहतरीन साबित होने वाला है. इस दौरान आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी आप मिल सकती है, आप यात्रा पर भी जा सकते हैं. करियर में भी कई बदलाव देखने को मिलने वाले हैं.

सिंह राशि: इस राशि के जातको के लिए साल 2026 काफी अच्छा रहेगा, आप अपने नेतृत्व के बल पर कई कार्यों में सफलता हासिल करने वाले हैं. नौकरी में भी आपको उच्च पद मिल सकता है, स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. आपको अहंकार से बचना है, नहीं तो रिश्तो में दूरी आ सकती है. बिजनेस विस्तार की योजनाएं भी काफी फायदेमंद रहेगी.

वृषभ राशि: इस राशि के जातकों के लिए साल 2026 काफी अच्छा रहेगा, आपको परिवार का पूरा साथ मिलेगा. आत्मविश्वास बढ़ेगा, जनसंचार के भी आपको एक से बढ़कर एक मौके मिलने वाले हैं. आपको हर दिन सुबह उठकर जल्दी स्नान करना है, ऐसा करने से शुक्र आप पर मेहरबान रहने वाले हैं.

कर्क राशि: इस राशि के जातकों के लिए नया साल काफी भावनात्मक रहेगा, भविष्य को लेकर आपका चीजों पर भरोसा बढ़ेगा. खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है, नहीं तो बजट बिगड़ सकता है. इस साल आपको भगवान भोलेनाथ को कच्ची लस्सी अर्पित करने चाहिए, ऐसा करने से आपके सभी काम बनेंगे.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.