ज्योतिष | ग्रहों के राशि परिवर्तन को ज्योतिष शास्त्र में काफी महत्वपूर्ण घटना माना जाता है. इसी दिशा में 7 अगस्त को शुक्र ग्रह कर्क राशि में प्रवेश करने वाले हैं, शुक्र ग्रह को सुख वैभव और संपदा का कारक ग्रह माना जाता है. जिस भी जातक की कुंडली में शुक्र ग्रह शुभ स्थिति में होते हैं, उसे जीवन में तरक्की मिलती है. बता दें कि शुक्र ग्रह को वृषभ और तुला राशि का स्वामी ग्रह माना जाता है.
शुक्र किसी भी राशि में लगभग 23 दिनों तक ही विराजमान रहते हैं. उसके बाद, वह फिर से दूसरी राशि में चले जाते है. शुक्र के इस राशि परिवर्तन की वजह से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ होने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको उन्हीं भाग्यशाली राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे.
इन राशियों पर मेहरबान होंगे शुक्र
वृषभ राशि: शुक्र ग्रह 7 अगस्त को कर्क राशि में प्रवेश करने वाले हैं, इस वजह से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा. इनके भौतिक सुख- सुविधाओं में भी वृद्धि देखने को मिल सकती है. यदि आप नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो निश्चित रूप से आपको उसमें सफलता मिलेगी. आर्थिक तंगी भी समाप्त हो जाएगी, धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे.
सिंह राशि: शुक्र के राशि परिवर्तन की वजह से इस राशि के जातकों का 7 अगस्त से अच्छा समय शुरु हो जाएगा, अचानक ही आपके बैंक बैलेंस में वृद्धि देखने को मिल सकती है. रुका हुआ धन भी मिलेगा. आपकी आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होगी, नौकरी कर रहे जातको को भी करियर में काफी अच्छी ओप्पोर्चनिटी मिल सकती है.
कर्क राशि: शुक्र के राशि परिवर्तन की वजह से इस राशि के जातकों का अच्छा समय शुरु हो जाएगा, अचानक धन लाभ होने के योग बनते हुए दिखाई देंगे. जल्दी आपके मान सम्मान और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, परिवार संघ आप लग्जरी और सुख- सुविधाओं का भी आनंद लेते हुए दिखाई देंगे. यदि आप निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आने वाला समय आपके अनुकूल रहने वाला है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
