वर्तमान में वृषभ राशि में विराजमान है देवगुरु बृहस्पति, अगले 211 दिन इन राशियों पर रहेंगे मेहरबान

ज्योतिष | इस समय गुरु ग्रह शुक्र की राशि वृषभ में विराजमान है. बता दें कि जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. इस साल मई महीने में गुरु ग्रह ने वृषभ राशि में गोचर किया था, जो आने वाले 211 दिनों तक इसी राशि में विराजमान रहने वाले हैं. ऐसे में गुरु की इस चाल की वजह से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Jyotish

आने वाले कुछ महीने इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे गुरु

सिंह राशि: गुरु का वृषभ राशि में गोचर करना इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है, व्यापार क्षेत्र में भी आपको लाभ मिलेगा. लाइफ पार्टनर के साथ चली आ रही परेशानियां अब समाप्त हो जाएगी, आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहने वाली है. परिवार में भी खुशियों का माहौल बना रहेगा.

कन्या राशि: आने वाले 211 दिनों तक इस राशि के जातकों पर गुरु ग्रह मेहरबान रहने वाले हैं, अब आपके रुके हुए काम बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. करियर में भी आपको प्रमोशन के कई टास्क मिलने वाले हैं, संतान पक्ष की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है. विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं.

यह भी पढ़े -  जून महीने में गुरु करेंगे कर्क राशि में गोचर, 31 अक्टूबर तक मौज करेंगे इन 5 राशियों के जातक

वृषभ राशि: गुरु के प्रभाव की वजह से आपको विशेष लाभ मिलने वाला है, आपकी आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होगी. खर्च भी बढ़ाने वाले हैं, आपके बजट का ध्यान रखने की आवश्यकता है. इस दौरान नए काम की शुरुआत आपके लिए काफी अच्छी रहेगी.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.