माता वैष्णोदेवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए जरूरी खबर आई सामने, बंद हुआ यह रास्ता

नई दिल्ली | श्री माता वैष्णोदेवी यात्रा (Vaishno Devi) पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. यदि आप भी आज या कल में वैष्णोदेवी मंदिर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो एक बार इस खबर को ध्यान से पढ़ लें. अन्यथा, भारी परेशानी झेलनी पड़ सकती है. मिली जानकारी के अनुसार, माता वैष्णो देवी भवन जाने वाला हिमकोटी मार्ग बंद कर दिया गया है.

Vaishno Devi

हिमकोटी मार्ग पर जबरदस्त भूस्खलन

बता दें कि क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते हिमकोटी मार्ग पर जबरदस्त भूस्खलन हो रहा है. बड़े- बड़े पत्थरों ने रास्ते को अवरूद्ध कर दिया है और कई जगह पर सड़क भी धंस गई है, जिसके चलते श्राईन बोर्ड ने उक्त मार्ग पर आवाजाही पर कुछ दिनों के लिए रोक लगा दी है.

श्राईन बोर्ड द्वारा हिमकोटी मार्ग पर पैदल यात्रा और बैटरी कार द्वारा यात्रा करने पर रोक लगाई गई है. ऐसे में बैटरी कार से माता वैष्णोदेवी भवन जाने वाले श्रद्धालुओं की खासकर पर परेशानी बढ़ गई है. वहीं, खराब मौसम के चलते हैलिकॉप्टर सेवा भी प्रभावित हो रही है. बारिश होने पर हैलिकॉप्टर सेवा रोक दी जाती है और मौसम साफ होने पर फिर से श्रद्धालुओं को इस सेवा द्वारा वैष्णो देवी भवन पहुंचाया जा रहा है.

यह भी पढ़े -  जून महीने में गुरु करेंगे कर्क राशि में गोचर, 31 अक्टूबर तक मौज करेंगे इन 5 राशियों के जातक

यात्रा बहाली का हरसंभव प्रयास

फिलहाल श्रद्धालु पुराने रास्ते से ही माता वैष्णोदेवी भवन तक आवागमन कर रहे हैं. इस बात का भी अंदेशा जताया जा रहा है कि हिमकोटी मार्ग की बहाली में अभी कई दिन लग सकते हैं. वहीं, श्राइन बोर्ड का बयान सामने आया है कि उक्त मार्ग पर जल्द- से- जल्द श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो सकें, इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.