बस कुछ घंटे बाद होगी मंगल और यम की युति, शुरू होगा इन 3 राशियों का गोल्डन समय

ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. इस समय मंगल धनु राशि में विराजमान है, इस राशि में रहकर वह किसी न किसी ग्रह के साथ युति करने वाले हैं. ऐसे में मंगल मकर राशि में विराजमान यम के साथ संयोग करके द्विद्वादश दृष्टि योग का निर्माण करने वाले हैं. 18 दिसंबर को सुबह 3:01 पर इस योग का निर्माण होगा. ऐसे में 3 राशि के जातकों को सीधा- सीधा लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. आज हम आपको उन्हीं के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Jyotishi

कल से शुरू होगा अच्छा समय

तुला राशि: इस राशि के जातकों के लिए मंगल और यम का संयोग काफी अच्छा रहेगा. यम चौथे भाव में और मंगल तीसरे भाव में विराजमान रहेंगे, ऐसे में आपके आत्मविश्वास और साहस में तेजी से वृद्धि होगी. तरक्की के भी नए- नए रास्ते खुलेंगे, करियर के क्षेत्र में आपको लाभ मिलेगा. कुल मिलाकर आपको कई क्षेत्रो में लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है.

वृश्चिक राशि: इस राशि के जातकों के जीवन में जितनी भी परेशानियां चले आ रही थी अब वह एक- एक करके समाप्त हो जाएगी. आपके जीवन में खुशियों की दस्तक होगी, मन अधिक से अधिक धन कमाने में लग सकता है. करियर में भी आपको एक से बढ़कर एक बेहतरीन मौके मिलेंगे. जल्द ही, किसी असाइनमेंट की वजह से आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है. शेयर बाजार में आपको लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहेगी, कमाई के नए- नए रास्ते खुलने वाले हैं.

मकर राशि: इस राशि के जातकों के लिए नयम और मंगल का संयोग काफी अच्छा साबित होता हुआ दिखाई दे रहा है, करियर के क्षेत्र में आपको विशेष लाभ मिलेगा. जल्द ही, आपको नई नौकरी के मौके मिल सकते हैं. आप योजना बनाकर काम करेंगे उसमें आपको निश्चित रूप से सफलता मिलेगी. आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहेगी, परिवार के साथ भी आप बेहतरीन समय व्यतीत करने वाले है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.