200 सालों के बाद बन रहा ये खास योग, इन चीजों की खरीदारी करना रहेगा बेहद शुभ

ज्योतिष | आज का दिन बेहद ही शुभ है. बता दें कि 200 सालों के बाद ऐसे योग का निर्माण हो रहा है. 18 अक्टूबर यानी कि आज के दिन 5 अत्यंत शुभ योग बन रहे हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस विशेष योग में खरीदारी करने से व्यक्ति को लंबे समय तक लाभ मिलेगा. ज्योतिष शास्त्र में पुष्य नक्षत्र को काफी शुभ माना जाता है. साथ ही, इसे अमरेज्य यानी जीवन में स्थिरता और अमरता लाने वाला नक्षत्र माना जाता है. यदि आप इस दौरान कोई भी शुभ कार्य करते हैं, तो आपको आने वाले कई सालों तक इनका लाभ मिलेगा.

Jyotish Rashi Grah

पुष्य नक्षत्र में इन चीजों को खरीदना माना जाता है शुभ

  • इस नक्षत्र में सोना, चांदी, बर्तन खरीदने की परंपरा काफी सालों से चली आ रही है, यदि आप सोना खरीदते हैं, तो आपको लंबे समय तक लाभ प्राप्त होगा.
  • इस नक्षत्र के दौरान गाड़ी या स्कूटर खरीदने से भी लाभ होता है. माना जाता है कि आपका वाहन काफी लंबे समय तक चलेगा.
  • मंगल पुष्य योग में मकान, प्लाट या खेती के लिए जमीन की खरीदारी करना भी काफी शुभ होता है.
  • इस दुर्लभ नक्षत्र में आप कोई नई नौकरी या बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं, आपका व्यवसाय दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की करेगा.
यह भी पढ़े -  बुध- सूर्य युति का असर, करियर में मिलेगा बूस्ट; इन राशियों को बड़ा लाभ

18 अक्टूबर को सुबह 4:25 से 19 अक्टूबर की सुबह 7:02 तक पुष्य नक्षत्र का समय रहेगा. इस समय यदि आप खरीददारी करते है, तो आपको कई सालों तक विशेष लाभ मिलेगा. वहीं, आपके सभी कार्य सफल होंगे. आपको राहु काल में किसी प्रकार की खरीदारी नहीं करनी चाहिए, ऐसा करने से आपकी परेशानियां बढ़ सकती है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.