ज्योतिष | गुरु ग्रह को देवताओ के गुरु के नाम से जाना जाता है. गुरु ग्रह को भाग्य, धन, वैभव, ज्ञान, बुद्धि, शिक्षा, धर्म, न्याय आदि का कारक ग्रह माना जाता है. ऐसे में जब भी किसी बड़े ग्रह की स्थिति में बदलाव आता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. इस समय गुरु बृहस्पति अतिचारी चाल से चल रहे हैं. आमतौर पर वह एक राशि में 12 महीने तक विराजमान रहते हैं.
18 अक्टूबर को बृहस्पति ने कर्क राशि में प्रवेश किया था. 10 नवंबर को चंद्रमा दोपहर 1:02 मिनट पर कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे. जिससे गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा. गुरु कर्क राशि में आकर हंस राजयोग का भी निर्माण करने वाले हैं. ऐसे में तीन राशि के जातकों को डबल लाभ मिलेगा, आज हम आपको उन्ही के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
मेष राशि
इस राशि के चौथे भाव में बृहस्पति और चंद्रमा की युति होने जा रही है, ऐसे में गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा. इस राशि के जातको के जीवन में भाग्य का प्रभाव बढ़ेगा, आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है. समाज में भी आपका मान- सम्मान बढ़ेगा. कार्य क्षेत्र में उन्नति के योग बन रहे हैं, अब वरिष्ठ अधिकारी भी आपके काम से प्रसन्न होने वाले हैं. जल्द ही, आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है.
कर्क राशि
इस राशि के जातकों के लिए गजकेसरी राजयोग काफी अच्छा साबित होगा. आपको जल्द ही समाज में कोई ऊंचा पद प्राप्त होगा. लंबे समय से आप जिस काम पर मेहनत कर रहे थे अब आपको उसमें सफलता मिलने वाली है. परिवार के साथ भी आप अच्छा समय व्यतीत करने वाले हैं. इनकम के नए रास्ते खुलेंगे, आपकी आर्थिक स्थिति भी काफी मजबूत होती हुई दिखाई दे रहे हैं.
वृश्चिक राशि
इस राशि के जातकों के लिए आने वाला समय काफी अच्छा रहेगा, अब आपको भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा. आप अपने कार्य क्षेत्र में बेहतरीन फैसले ले पाएंगे. लंबे समय से चली आ रही निराशा से अब आपको छुटकारा मिल जाएगा. आप जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे, आपको उसमें सफलता मिलेगी. आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में कामयाबी हासिल करेंगे.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
