गुरु ग्रह ने किया रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश, शुरू हुए इन 3 राशियों के अच्छे दिन

ज्योतिष | निश्चित समय के अनुसार ग्रह राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते रहते हैं, इसका प्रभाव भी लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. देवताओं के गुरु के नाम से जाने जाने वाले बृहस्पति ने रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर लिया है और अब वह 20 अगस्त तक इसी अवस्था में रहने वाले हैं. इस दौरान कुछ राशियां ऐसी होंगी जिन्हें भाग्य का भरपूर सहयोग मिलने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Astrologer

गुरु के नक्षत्र परिवर्तन के साथ शुरू हुए इन राशियों के अच्छे दिन

वृषभ राशि: गुरु का नक्षत्र परिवर्तन इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है. बता दे कि गुरु आपकी राशि के लग्न भाव में संचरण कर रहे हैं. ऐसे में आप स्वयं को आत्मविश्वास से भरपूर महसूस करेंगे और परिवार में भी खुशियों भरा माहौल बना रहेगा. करियर के लिहाज से समय काफी अच्छा है. समाज में आपका मान- सम्मान बढ़ेगा और शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन काफी अच्छा रहेगा.

सिंह राशि: गुरु ग्रह इस राशि के कर्म भाव में संचरण कर रहे हैं. इस दौरान आपको कार्यों में विशेष सफलता मिलने वाली है. नौकरी -पेशा जातकों के लिए भी समय काफी अच्छा रहने वाला है. आपको समाज में उचित पहचान मिलेगी और कारोबारियों को भी बंपर मुनाफा होने वाला है. जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनकी भी यह तलाश पूरी हो जाएगी.

यह भी पढ़े -  आज अक्षय तृतीया पर करें यह 4 आसान उपाय, बिना सोना खरीदे भी आएगी लक्ष्मी

धनु राशि: गुरु ग्रह के नक्षत्र परिवर्तन की वजह से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. गुरु ग्रह आपकी राशि से छठे भाव में संचरण कर रहे हैं. साथ ही, आपकी राशि के स्वामी भी गुरु ग्रह ही है. इस दौरान आपको अप्रत्याशित स्रोतों से धन मिलने वाला है. वही, धन संचय करने में भी आपको कामयाबी मिलेगी. आपकी आर्थिक स्थिति भी काफी मजबूत रहने वाली है और कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहेगा.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.