गुरु ग्रह बना रहे कुबेर योग, मई 2025 तक इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. 1 मई 2025 तक गुरु ग्रह कुबेर योग बना रहे हैं, यह योग तब बनता है, जब कुंडली में दूसरे और 11वें भाव के स्वामी अपनी राशि में हो या फिर उच्च राशि में हो. इस योग के शुभ प्रभाव की वजह से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. भौतिक सुख- संपदा में वृद्धि होगी, हर क्षेत्र में मनचाही सफलता मिलेगी. आज की इस खबर में हम आपको उन्हीं राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Jyotishi

चमकेगा इन राशि के जातकों का भाग्य

मेष राशि: कुबेर योग इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होगा, इसके शुभ प्रभाव से समाज में आपका मान- समान बढ़ेगा. इनकम के भी आपको नए सोर्स मिलने वाले हैं, धन- धान्य से भंडार भरेगा. भौतिक सुख- सुविधाओं की प्राप्ति होगी, आपके जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं रहेगी.

कर्क राशि: कुबेर योग इस राशि के जातकों के लिए किस्मत के दरवाजे खोल देगा. नौकरी व कारोबार में भी आपको जबरदस्त लाभ मिलने वाला है, धन बचत करने के आपको कई मौके मिलेंगे. विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं. आध्यात्मिक कार्य में आपकी दिलचस्पी बढ़ेगी, गुरु भी उच्च राशि में रहकर आपको विशेष लाभ देने वाले हैं. कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहेगा.

यह भी पढ़े -  30 अप्रैल को बुध करेंगे मेष राशि में गोचर- इन तीन राशियों की बढ़ेगी परेशानियां

सिंह राशि: गुरु ग्रह का उच्च राशि में रहना इस राशि के जातकों के लिए किसी भी वरदान से कम नहीं होगा. जब गुरु वृषभ राशि में रहेंगे, तो आपकी किस्मत के सितारे चमकते रहेंगे. हर कार्य में आपको भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा, समाज में भी आपकी अलग पहचान बनेगी. करियर में बड़ी उपलब्धियां हासिल होगी, जीवन में सुख- सुविधाओं की किसी प्रकार की कोई भी कमी नहीं होगी.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.