गुरु ग्रह जल्द करेंगे अपनी चाल में बदलाव, इन 3 राशि के जातकों की लगेगी लॉटरी; चमक उठेगा भाग्य

ज्योतिष | बृहस्पति को देवताओं के गुरु के नाम से जाना जाता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह करीब 1 साल में राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करते हैं. ऐसे में दोबारा से फिर से उसी राशि में आने में इन्हें 12 सालों का समय लग जाता है. जल्द ही, गुरु ग्रह अपनी चाल में बदलाव करने वाले हैं. गुरु ग्रह को ज्ञान, संतान, शिक्षा, मान- सम्मान आदि का कारक ग्रह माना जाता है. अक्टूबर महीने में वह अपनी स्थिति में बदलाव कर रहे हैं और वृषभ राशि में उल्टी चाल चलेंगे. इस दौरान तीन राशियों को विशेष लाभ मिलने वाला है, आज हम आपको उन्हीं के बारे में जानकारी देंगे.

Astrologer

शुरू होगा इन राशियों का अच्छा समय

वृषभ राशि: गुरु ग्रह का वक्री होना इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होगा, इस राशि में गुरु लग्न भाव में वक्री होने जा रहे हैं. ऐसे में धन लाभ के भी योग बन रहे हैं, करियर के लिहाज से भी समय आपके लिए काफी अच्छा रहेगा. आपको विदेश जाने का मौका मिल सकता है.

धनु राशि: गुरु ग्रह के वक्री होने से इस राशि के जातकों का भाग्य उदय होगा, समाज में भी आपका मान- सम्मान बढ़ेगा. इस राशि में गुरु छठे भाव में वक्री होने जा रहे हैं, ऐसे में आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी. परिवार के साथ भी आप अच्छा समय व्यतीत करने वाले हैं, भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी.

यह भी पढ़े -  Vastu Tips: क्या आपके घर में भी है मनी प्लांट का पौधा, अवश्य रखें इन 4 नियमों का ध्यान

मिथुन राशि: गुरु ग्रह के वक्री होने के साथ ही इस राशि के जातको का अच्छा समय शुरू हो जाएगा. आप अपने लक्षयो को पाने के लिए भी कड़ी मेहनत करने वाले हैं. जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है, नौकरी- पेशा जातकों को विशेष लाभ मिलेगा. अगर आप नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आप आपको लाभ मिलने वाला है. लंबे समय से रुके हुए काम भी अब बनने वाले हैं, भविष्य में भी आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.