साल 2024 में कन्या राशि में विराजमान रहेंगे केतु, इन 3 राशि के जातकों की चमकेगी किस्मत

ज्योतिष | साल 2024 में कई बड़े ग्रह अपनी चाल में बदलाव करने वाले हैं, जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो इसका प्रभाव सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. मायावी ग्रह केतु कन्या राशि में ही विराजमान रहने वाले हैं. पूरे साल केतु इसी राशि में संचरण करेंगे, पिछले साल 30 अक्टूबर के दिन केतु ने अपनी वक्री चाल में गोचर किया था.

Jyotish Rashi Grah

केतु की इस स्थिति की वजह से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको उन्हीं भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

साल 2024 में इन 3 राशियों के जातक करेंगे मौज

कर्क राशि: साल 2024 में केतु की स्थिति से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है, आप नए कार्य की शुरुआत करेंगे. भाई- बहनों के साथ आपके रिश्ते मजबूत रहेंगे. धन से जुड़े मसले भी अब धीरे- धीरे करके सुलझने लगेंगे, परिवार के साथ आप किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं.

मेष राशि: साल 2024 में केतु की चाल इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छी रहेगी, आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. जीवनसाथी के साथ भी आपके संबंध मधुर रहेंगे, व्यापार में आपकी योजनाओं को सफलता मिलेगी. लंबे समय तक निवेश करने पर आपको लाभ होगा.

वृश्चिक राशि: केतु का साल 2024 मे गोचर इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है, बिजनेस में आपके हाथ जल्द ही कोई बड़ी डील लग सकती है. अब रुके हुए सभी काम बनने वाले हैं. धन आगमन के भी योग बन रहे हैं, फालतू के खर्चों से आप बचेंगे. आपको स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.