21 सितंबर को लगेगा साल का अंतिम ग्रहण, इन 3 राशियों पर होगी सूर्य भगवान की विशेष कृपा

ज्योतिष | चंद्र ग्रहण हो या सूर्य ग्रहण दोनों का प्रभाव ही मानव जीवन के साथ देश- दुनिया पर दिखाई देता है. 21 सितंबर को पितृ पक्ष की समाप्ति हो रही है, इस दौरान सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) लगने वाला है. अबकी बार पितृ पक्ष की शुरुआत पर चंद्र ग्रहण और समाप्ति पर सूर्य ग्रहण लग रहा है, जिस वजह से पितृपक्ष और भी खास हो जाता है.

Grahan

सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य, चंद्रमा और बुध तीनों ही कन्या राशि में विराजमान रहेंगे. मीन राशि में बैठे शनि देव की भी उन पर पूर्ण दृष्टि होगी. इस दौरान 3  राशि के जातकों का भाग्य उदय होने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको उन्हीं 3 भाग्यशाली राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे.

साल का अंतिम ग्रहण

वृषभ राशि: इस राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण काफी अच्छा साबित होगा. आपकी इनकम में जबरदस्त इजाफा होने वाला है, करियर में भी आपको कई बेहतरीन मौके मिलने वाले हैं. जल्द ही, आप कोई नई संपत्ति खरीद सकते हैं. आप अपनी वाणी के दम पर भी कई कार्यों में सफलता हासिल करने वाले हैं. इस दौरान बेरोजगार लोगों को भी नौकरी मिल सकती है.

सिंह राशि: सूर्य ग्रहण इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होगा. इस समय आपकी दैनिक इनकम में वृद्धि होगी, आय के भी आपको नए स्रोत प्राप्त होंगे. आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है, अब आपके सभी रुके हुए काम पूरे होंगे.

तुला राशि: इस समय काम- कारोबार में आपको अच्छी तरक्की मिलेगी, परिवार के साथ आप बेहतरीन समय व्यतीत करने वाले हैं. संपत्ति या वाहन खरीदने की कोई नई योजना बना सकते हैं, आपका व्यवहारिक जीवन भी काफी अच्छा रहेगा. जूनियर और सीनियर का एक साथ काम करना काफी अच्छा साबित होने वाला है, आपको कई सारी परेशानियों से भी अब छुटकारा मिल जाएगा.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.