29 अक्टूबर को बन रहा लक्ष्मी नारायण राजयोग, इन 4 राशि के जातकों की होगी बल्ले- बल्ले

ज्योतिष | धनतेरस के त्यौहार को ज्योतिष के लिहाज से बेहद ही शुभ माना जाता है. कल 29 अक्टूबर को धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा. इस दिन बुध ग्रह मंगल की राशि वृषभ में प्रवेश करेंगे और शुक्र ग्रह के साथ मिलकर लक्ष्मी नारायण राजयोग बनाएंगे. इस दौरान कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है, आज की इस खबर में हम आपको उन्हीं भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Jyotish Rashi Grah

शुरू हो रहा इन राशियों का अच्छा समय

सिंह राशि: लक्ष्मी नारायण राजयोग इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है, इस दौरान आपको सरकारी सम्मान मिल सकता है. जल्द ही, आप कोई नया वाहन भी खरीद सकते हैं. प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए समय काफी अच्छा है, आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होने वाली है.

वृश्चिक राशि: बुध ग्रह का गोचर इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है, जो आपके जीवन में शांति का समय लेकर आएगा. परिवार के साथ भी आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे करियर में आपको शानदार मौके मिलेंगे. धन लाभ होने के भी योग दिखाई दे रहे हैं. रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है, मां लक्ष्मी की विशेष कृपा आप पर रहने वाली है.

यह भी पढ़े -  मेष राशि में होगी सूर्य और मंगल की युति, 11 मई से शुरू होगा इन भाग्यशाली राशियों का अच्छा समय

तुला राशि: बुध ग्रह का गोचर इस राशि के जातकों के लिए अत्यंत ही शुभ रहने वाला है, आर्थिक लाभ होने के भी योग दिखाई दे रहे हैं. अब आपको मेहनत का पूरा फल मिलने वाला है, मां लक्ष्मी आप पर मेहरबान रहेगी. घर में जल्द ही धार्मिक कार्यक्रम भी हो सकते हैं.

कुंभ राशि: लक्ष्मी नारायण राजयोग के बनने से इस राशि के जातकों के रिश्ते और भी मजबूत होंगे. घर में भी खुशियों का माहौल बना रहेगा. इनकम में वृद्धि होने के योग दिखाई दे रहे हैं, आप विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं. जल्द ही, आपको कोई नई नौकरी मिल सकती है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.