नवरात्रों में इन 5 राशि के जातकों से काफी प्रसन्न रहेगी मां दुर्गा, आर्थिक स्थिति होगी काफी मजबूत

ज्योतिष | जैसा कि आपको पता है कि शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है. अबकी बार के नवरात्रि काफी खास होने वाले हैं, क्योंकि कई दुर्लभ योग बन रहे हैं. अबकी बार नवरात्रों में प्रीती, स्वार्थ सिद्ध, अमृत सिद्धि योग, पुष्कर योग और रवि योग बन रहे हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन सभी योगो को काफी खास माना जाता है. ऐसे में कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ होने वाला है. मां दुर्गा की कृपा से उनके धन दौलत में वृद्धि होगी. आज की इस खबर में हम आपको बताएंगे कि नवरात्रों के दौरान किन 5 राशि के जातकों को विशेष लाभ होने वाला है.

Navratri Durgastmi

नवरात्रों में चमकेगी इन राशि के जातकों की किस्मत

मेष राशि: नवरात्रों के दौरान इस राशि के जातकों को धन लाभ होगा. दान पुण्य करने से आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे, घर में भी सुख शांति बनी रहेगी. जल्द ही घर से दरिद्रता दूर होगी. कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहने वाला है.

कर्क राशि: इस राशि के जातकों के कार्य में जितनी भी अड़चन आ रही थी, अब सब दूर होती हुई दिखाई देगी. आपका वैवाहिक जीवन भी काफी अच्छा रहने वाला है. जल्द ही घर की सभी परेशानियां दूर हो जाएगी, आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होती हुई दिखाई देगी.

सिंह राशि: इस राशि के जातकों की आय में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं, आपको थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है. इस सप्ताह जल्द ही आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है. प्रोफेशनल लाइफ मे भी आपको तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे.

यह भी पढ़े -  बुध- सूर्य युति का असर, करियर में मिलेगा बूस्ट; इन राशियों को बड़ा लाभ

तुला राशि: इस राशि के जातकों को अचानक धन लाभ हो सकता है, लंबे समय से रुके हुए कार्य भी अब आपके पूरे होते हुए दिखाई देंगे. घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन होगा, स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा. धन संपत्ति में भी वृद्धि के योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं.

मीन राशि: इस राशि के जातकों के धन दौलत में वृद्धि होगी आय के नए-नए स्रोत प्राप्त हो गए, आपकी आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होगी. करियर में भी तरक्की के मार्ग खुलते हुए दिखाई देंगे.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.