शुक्र के राशि परिवर्तन से बनेगा मालव्य राजयोग, 31 मार्च से इन तीन राशि के जातकों के शुरू होंगे अच्छे दिन

ज्योतिष | शुक्र देव को ज्योतिष शास्त्र के अनुसार धन, वैभव और आकर्षण का कारक ग्रह माना जाता है. जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. दैत्यो के गुरु के नाम से जाने जाने वाले शुक्र भी अपनी उच्च राशि यानी की मीन में प्रवेश करने जा रहे हैं. 31 मार्च को शाम 4:54 मिनट पर शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में प्रवेश कर जाएंगे. ऐसे में मालव्य नामक राजयोग का निर्माण होगा.

Jyotish Grah Nakshtra Rashi

बता दे कि पांच महापुरुषों में से एक मालव्य योग को माना जाता है. इस योग के बनने से न केवल व्यक्ति को जीवन में खुशियां प्राप्त होती है, बल्कि उनको भाग्य का भी भरपूर सहयोग मिलता है. आज हम आपको बताएंगे कि इस योग की वजह से किन राशि के जातकों को लाभ मिलने वाला है.

31 मार्च से इन राशि के जातकों का शुरू होगा अच्छा समय

मेष राशि: 31 मार्च के बाद इस राशि के जातकों का अच्छा समय शुरू हो जाएगा, लंबे समय से रुके हुए काम भी पूरे होने वाले हैं. करियर की बात की जाए तो अब आपको आपकी मेहनत का फल मिलने वाला है, कार्यस्थल में आपके काम की तारीफ होगी. साथ ही आपको इंसेंटिव या प्रमोशन भी मिल सकता है. इसके अलावा जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें भी सफलता मिलने वाली है.

मकर राशि: मालव्य योग इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होने वाला है, आपके घर परिवार में खुशियां आएंगी. संपत्ति से संबंधित परेशानियां भी अब समाप्त हो जाएगी. 31 मार्च के बाद आपके करियर में भी बदलाव देखने को मिलेगा, जल्द ही आपको प्रमोशन या फिर नौकरी में बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं. व्यापार करने वाले जातकों के लिए भी आने वाला समय काफी अच्छा रहने वाला है. अगर आप शेयर मार्केट से जुड़ते हैं तो निश्चित रूप से आपको लाभ होगा.

यह भी पढ़े -  आज अक्षय तृतीया पर करें यह 4 आसान उपाय, बिना सोना खरीदे भी आएगी लक्ष्मी

कर्क राशि: इस राशि में मालव्य योग नोवे भाव में बनने जा रहा है, ऐसे में इस राशि के जातकों को पारिवारिक और आर्थिक क्षेत्र में लाभ मिलने वाला है. आपके द्वारा किए गए प्रयासों से अब आपको सफलता हासिल होगी, साथ ही आप नई संपत्ति भी प्राप्त कर सकते हैं. आपको वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिलेगा, भाई- बहन के बीच प्यार बना रहेगा. अध्यात्म की ओर भी आपका झुकाव बढ़ेगा, जल्द ही आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती हैं.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.