बुध की राशि में आज मंगल करेंगे गोचर, इन 3 राशियों का शुरू होगा गोल्डन समय

ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. मंगल ग्रह करीब 18 महीनो के बाद एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं. जल्द ही, मंगल ग्रह कन्या राशि में संचरण करने वाले हैं. हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस राशि पर बुध देव का आधिपत्य है, ऐसे में मंगल ग्रह बुध के घर में प्रवेश करने जा रहे हैं. इससे 3 राशि के जातकों का अच्छा समय शुरू हो सकता है, आज की इस खबर में आपको इस राशियों के बारे में जानकारी देंगे.

Rashifal 1

आज से शुरू होगा अच्छा समय

मिथुन राशि: इस राशि के जातकों को मंगल के राशि परिवर्तन से विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. जल्द ही, आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी. आप कोई वाहन या प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं. रुका हुआ पैसा मिल सकता है, इनकम के नए स्रोत बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. कानूनी मामलों में भी फैसले आपके पक्ष में आ सकते हैं.

सिंह राशि: इस राशि के जातकों को आकस्मिक धन लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है, कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने में आपको कामयाबी मिलेगी. कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात हो सकती है, इस दौरान मंगल ग्रह आपकी संचार शैली को और भी ज्यादा प्रभावशाली बनाने वाले हैं. इस राशि के जातकों पर मंगल की विशेष कृपा होने वाली है, ऐसे में इन्हें कई क्षेत्रों में विशेष लाभ मिलने वाला है.

वृश्चिक राशि: मंगल ग्रह आपकी राशि के इनकम और लाभ स्थान पर संचरण करने जा रहे हैं. ऐसे में आपकी इनकम में जबरदस्त इजाफा देखने को मिल सकता है, आपकी फाइनेंसियल कंडीशन काफी अच्छी हो जाएगी. इंक्रीमेंट के भी योग दिखाई दे रहे है संतान की ओर से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है. व्यापारी वर्ग के लिए समय काफी अच्छा है, जिससे आपको भविष्य में लाभ मिलेगा.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.