1 जून को मंगल करेंगे मेष राशि में प्रवेश; वृषभ, कर्क और मेष राशि के जातकों की लगेगी लॉटरी

ज्योतिष | मंगल ग्रह को ग्रहों के सेनापति के नाम से जाना जाता है. 24 दिनों के बाद यह अपनी राशि परिवर्तन करते हैं. इस समय मंगल ग्रह मीन राशि में विराजमान है, 1 जून को दोपहर 3:27 मिनट पर यह मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे. अपनी स्वयं की राशि में मंगल और भी ज्यादा ताकतवर और शक्तिशाली हो जाते है. ऐसे में इस दौरान कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Jyotish

इन तीन राशियों पर मेहरबान होंगे मंगल

मेष राशि: मंगल को इस राशि के पहले और आठवें भाव के स्वामी के रूप में जाना जाता है, इस दौरान वह पहले भाव में प्रवेश कर रहे हैं. ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. करियर में भी आपको काफी तरक्की मिलने वाली है, व्यापार में लाभ होगा. आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होगी, स्वास्थ्य भी काफी अच्छा रहने वाला है.

वृषभ राशि: मंगल इस राशि के सातवें और 12वे भाव के स्वामी माने जाते हैं. वह मेष राशि में प्रवेश करके इस राशि के 12वें भाव में प्रवेश कर रहे हैं, ऐसे में इस राशि के जातकों को अब भाग्य का भरपूर सहयोग मिलने वाला है. लंबे समय से आपके जो भी काम रूके हुए हैं, अब वह बनने वाले हैं. करियर में भी आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा. इसके साथ ही, तरक्की व पदोन्नति के लिए भी आपको अच्छा प्रपोजल मिल सकता है. व्यापार में धन लाभ के योग बन रहे हैं.

यह भी पढ़े -  बुध- सूर्य युति का असर, करियर में मिलेगा बूस्ट; इन राशियों को बड़ा लाभ

कर्क राशि: मंगल के मेष राशि में प्रवेश के साथ ही इस राशि के जातकों का अच्छा समय शुरू हो जाएगा, इस दौरान आपको विशेष लाभ मिलने वाला है. करियर में भी आपको बड़ी सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है, नई नौकरी की तलाश कर रहे जातको की तलाश पूरी हो जाएगी. आपको काम के दौरान भी अपने सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, व्यापार में जल्द ही कोई बड़ी डील हाथ लग सकती हैं.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.