1 जून को मेष राशि में गोचर करेंगे मंगल; मेष, सिंह और धनु राशि के जातकों का चमकेगा भाग्य

ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि की जातको पर दिखाई देता है. 1 जून को मंगल अपनी स्वयं की राशि मेष में प्रवेश करने जा रहे है. इस दौरान कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. उनकी धन- संपत्ति में भी वृद्धि हो सकती है, आज की इस खबर में हम आपको उन्ही भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Jyotishi

1 जून से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन

मेष राशि: मंगल का गोचर इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है, मंगल ग्रह आपकी राशि के लग्न भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं. इस दौरान आपके साहस में वृद्धि होगी, करियर में भी आपको शानदार मौके मिलने वाले हैं. नौकरी- पेशा जातकों के उच्च अधिकारियों से भी अच्छे संबंध बन सकते हैं, प्रमोशन के भी योग दिखाई दे रहे हैं.

सिंह राशि: मंगल के गोचर के साथ ही इस राशि के जातकों का अच्छा समय शुरू हो जाएगा, मंगल इस दौरान आपकी राशि के नौवे भाव में संचरण करने जा रहे हैं. इस समय आपको किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है. साथ ही, आप देश- विदेश की यात्रा भी कर सकते हैं. छात्रों के लिए भी समय काफी अच्छा रहने वाला है.

यह भी पढ़े -  बुध- सूर्य युति का असर, करियर में मिलेगा बूस्ट; इन राशियों को बड़ा लाभ

धनु राशि: 1 जून से इस राशि के जातकों का अच्छा समय शुरू हो जाएगा, मंगल इस राशि के पांचवे भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं. ऐसे में इन्हें संतान की तरफ से कोई अच्छी खबर मिल सकती है, नौकरी भी लग सकती है. अगर आपका प्रेम संबंध चल रहा है तो वह भी विवाह में तबदील हो सकता है. जल्द ही, रुकी हुई योजना भी सफल होने वाली है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.