कल मेष राशि में वक्री होंगे बुध, इन तीन राशि के जातकों के शुरू होंगे अच्छे दिन

ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव सभी राशि के जातकों पर दिखाई देता है. कल बुध अपनी चाल में बदलाव करने वाले हैं. बता दें कि 2 अप्रैल को बुध मेष राशि में वक्री होने जा रहे है. बुध ग्रह की उल्टी चाल कुछ राशि के जातकों के लिए काफी लकी रहने वाली है. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले है.

Jyotish Rashi Grah

इन राशि के जातकों को होगा लाभ

सिंह राशि: बुध ग्रह की उल्टी चाल की वजह से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है, इनकम बढ़ने के भी योग दिखाई दे रहे हैं. धन का आगमन होगा. लव लाइफ भी काफी अच्छी रहने वाली है, करियर की बात की जाए तो आपको कई शानदार मौके मिलने वाले हैं.

मेष राशि: बुध की उल्टी चाल की वजह से इस राशि के जातकों को काफी लाभ मिलने वाला है, बिजनेस करने वाले लोगों के लिए यह समय काफी अच्छा है, प्रॉफिट के योग बन रहे हैं. जल्द ही आपको नई नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं. घर- परिवार में भी शांति का माहौल बना रहेगा, फाइनेंशियल सिचुएशन काफी स्टेबल रहने वाली है.

यह भी पढ़े -  30 अप्रैल को बुध करेंगे मेष राशि में गोचर- इन तीन राशियों की बढ़ेगी परेशानियां

मिथुन राशि: बुध की उल्टी चाल की वजह से इस राशि के जातकों के जीवन में आ रही सभी परेशानियां अब धीरे-धीरे करके समाप्त हो जाएगी, बच्चों से जुड़ी हुई आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है. आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहने वाला है, वहीं आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.