19 जुलाई को बुध करेंगे सिंह राशि में प्रवेश; मिथुन, सिंह और कुंभ राशि के जातकों की लगेंगी लॉटरी

ज्योतिष | बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है. यह एक महीने बाद राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करने के लिए जाने जाते हैं. बता दें कि व्यापार और बुद्धि के दाता बुध 19 जुलाई को राशि परिवर्तन करने वाले हैं, इस दौरान वह सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे. सिंह राशि पर सूर्य देव का आधिपत्य है. सूर्य और बुध दोनों में मित्रता का भाव है. ऐसे में बुध के राशि परिवर्तन की वजह से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Jyotishi

शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन

सिंह राशि: बुध ग्रह का राशि परिवर्तन इसी राशि में हो रहा है, ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा, पारिवारिक जीवन भी काफी अच्छा रहेगा. निवेश करने के लिए समय काफी अच्छा है, शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहने वाला है. अविवाहित लोगों को भी शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं.

मिथुन राशि: बुध ग्रह के गोचर के साथ ही इस राशि के जातकों का अच्छा समय शुरू हो जाएगा, यह गोचर आपकी राशि के तीसरे भाव में होने जा रहा है. इस समय आपको समाज में मान- सम्मान मिलेगा. साथ ही, इस अवधि में व्यापारी प्रतिस्पर्धियों पर भी विजय हासिल करेंगे. आपको भाई- बहनों का सहयोग मिलेगा, नौकरी पेशा लोगों को प्रमोशन और इंक्रीमेंट मिल सकता है.

यह भी पढ़े -  Vastu Tips: क्या आपके घर में भी है मनी प्लांट का पौधा, अवश्य रखें इन 4 नियमों का ध्यान

कुंभ राशि: बुध ग्रह इस राशि के सातवें भाव में प्रवेश करने जा रहे हैं, ऐसे में इस राशि के जातकों को अप्रत्याशित स्रोत से धन लाभ होने वाला है. आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होगी, बेरोजगार लोगों को भी नौकरी मिल सकती है. आपकी इनकम में भी जबरदस्त देखने को मिलेगा, जल्द ही आप कोई नया वाहन या फिर प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.