मेष राशि में उदय होंगे बुध ग्रह, 14 मई से शुरू होंगे इन राशि के जातकों के अच्छे दिन

ज्योतिष | मई के महीने की शुरुआत हो चुकी है. इस महीने में कई बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं. मौजूदा समय में बुध मेष राशि में अस्त हो रहे हैं. वहीं, 14 मई को मेष में ही उदय हो जाएंगे. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध ग्रह का अस्त होना शुभ नहीं माना जाता. बुध उदित अवस्था में ही शुभ परिणाम देता है. इस बार बुध मेष राशि में उदित होने जा रहा है जिससे कुछ राशि के जातकों की किस्मत बदलने वाली है.

Jyotish

आज की इस खबर में हम आपको उन्हीं भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देंगे. इन भाग्यशाली राशियों के जातकों को बल, बुद्धि और ज्ञान के बल पर करियर और नौकरी में लाभ मिलेगा.

बुध के उदय होने से इन राशि के जातकों की चमकेगी किस्मत

मेष राशि: बुध के उदय होने से इस राशि के जातकों को काफी लाभ होने वाला है. इस दौरान इन राशि के जातकों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, लोगों के व्यक्तित्व में निखार आएगा. इनका दांपत्य जीवन भी काफी अच्छा बना रहेगा. बिजनेस करने वाले लोगों के लिए भी मौजूदा समय काफी अच्छा रहने वाला है. इस दौरान नए संपर्क बनेंगे, जो भविष्य में भी आपको लाभ देंगे. सेहत में सुधार होगा, आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं.

कर्क राशि: इस राशि के जातकों के लिए बुध का उदित होना काफी अच्छा रहने वाला है. इस दौरान करियर में उन्नति मिलने की संभावना बन रही है, बिजनेस करने वाले लोगों को भी लाभ होगा. धन लाभ के योग बन रहे हैं, अटका हुआ धन मिलेगा. विदेश यात्रा पर जाने के लिए बन रहे है.

सिंह राशि: बुध के उदय होने से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा, अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है. आपकी आर्थिक स्थिति भी बढ़िया होने वाली है.आपके घर में कोई मांगलिक कार्य किया जा सकता है, आपके पद और मान- सम्मान में वृद्धि होगी. यात्रा पर जाने के भी योग बन रहे हैं.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.