ज्योतिष | ग्रहों के राजकुमार के नाम से जाने जाने वाले बुध ग्रह को एक राशि से दूसरी राशि में जाने में तकरीबन 1 महीने का समय लगता है. बता दें कि 10 मई को बुध ग्रह मेष राशि में प्रवेश करने वाले हैं. जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. बुध के मेष राशि में प्रवेश करने की वजह से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही राशियों के बारे में जानकारी देंगे.
10 मई से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन
धनु राशि: बुध ग्रह का गोचर इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है. बता दे कि यह गोचर आपकी राशि से पंचम भाव में होने जा रहा है, ऐसे में आपको संतान की तरफ से कोई अच्छी खबर मिल सकती है. धन लाभ होने के भी योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं, आय में वृद्धि होगी. आप स्वयं को आत्मविश्वास से भरपूर महसूस करेंगे. इस राशि के जातक जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे, उन्हें उसमें निश्चित रूप से सफलता मिलने वाली है.
मकर राशि: बुध ग्रह के गोचर की वजह से इस राशि के जातकों के अच्छे दिन जल्द ही शुरू होने वाले हैं, बुध ग्रह इस राशि के छठे और नोवे भाव के स्वामी है. ऐसे में आपको किस्मत का पूरा साथ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है, जल्द ही आप कोई वाहन या प्रॉपर्टी भी खरीद सकते हैं. परिवार में भी शांति का माहौल बना रहेगा, आप छोटी या बड़ी यात्रा पर भी जा सकते हैं. कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहने वाला है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
