22 जुलाई से शुरू हो रहा सावन का महीना, इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे भगवान भोलेनाथ

ज्योतिष | भगवान भोलेनाथ के भक्तों के लिए सावन (Sawan 2024) का महीना किसी भी त्योहार से कम नहीं है, अबकी बार सावन के महीने की शुरुआत 22 जुलाई से हो रही है. इस महीने भगवान भोलेनाथ के भक्त उनको प्रसन्न करने के लिए व्रत करते हैं. साथ ही, उन्हें पूरे महीने जल भी अर्पित करते हैं. अबकी बार सावन के सोमवार पर कई प्रकार के शुभ संयोग भी बन रहे हैं. आज की इस खबर में हम आपको बताएंगे कि किन राशियों को भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा प्राप्त होने वाली है.

Shiv Bholenath Sawan

इन राशियों पर मेहरबान होंगे भगवान भोलेनाथ

कर्क राशि: इस राशि का संबंध चंद्रमा से है, ऐसे में सोमवार का दिन इनके लिए काफी अच्छा रहने वाला है. मान्यता है कि इस दिन भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती की पूजा- अर्चना करने से आपकी सभी मुरादे पूरी हो जाएंगी.

मिथुन और कन्या राशि: इन दोनों राशियों का ही स्वामी ग्रह बुध है, ऐसे में इन दोनों ही राशि के जातकों को भगवान गणेश की पूजा- अर्चना करनी चाहिए. ऐसा करने से आपको जीवन में मौजूद सभी विघ्न से मुक्ति मिल जाएगी.

यह भी पढ़े -  आज शुक्र ने किया वृषभ राशि में प्रवेश, पूरा 1 महीना मौज करेंगे इन राशियों के जातक

मकर और कुंभ राशि: इन दोनों ही राशियों पर भगवान शनि देव का आधिपत्य है, ऐसे में इन राशियों के जातकों को शनि के दोषों से छुटकारा पाने के लिए सावन के महीने में उनकी पूजा करनी चाहिए.

सावन के महीने में है 5 सोमवार के व्रत

  • सोमवार 22 जुलाई- पहला सोमवार
  • सोमवार 29 जुलाई- दूसरा सोमवार
  • सोमवार 05 अगस्त- तीसरा सोमवार
  • सोमवार 12 अगस्त- चौथा सोमवार
  • सोमवार 19 अगस्त- पांचवा सोमवार

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.