22 जुलाई को होगी चंद्रमा और गुरु की युति, इन तीन राशियों को मिलेगा गजकेसरी राजयोग का लाभ

ज्योतिष | ग्रहों के गोचर का प्रभाव वैसे तो सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. सभी ग्रह एक निश्चित अंतराल में राशि परिवर्तन करने के लिए जाने जाते हैं. जुलाई का महीना ग्रहों के राशि परिवर्तन के लिहाज से काफी खास साबित हो रहा है. 22 जुलाई को चंद्रमा और देवगुरु बृहस्पति की युति होने जा रही है, आज की इस खबर में हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं. इस युति से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है.

Jyotish Rashi Grah

कब बनता है गजकेसरी राजयोग

चंद्रमा और देवगुरु बृहस्पति की युति से गज केसरी राजयोग का निर्माण होगा. चंद्रमा मिथुन राशि में 22 जुलाई को प्रवेश कर जाएंगे, जहां पर पहले से ही देवगुरु बृहस्पति विराजमान है. गजकेसरी राजयोग की वजह से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. इन राशियों में सिंह राशि के साथ अन्य दो राशि भी शामिल है.

22 जुलाई से शुरू होगा इन राशियों का अच्छा समय

सिंह राशि: इस राशि के जातकों के लिए चंद्रमा और गुरु की युति काफी अच्छी साबित होती हुई दिखाई दे रही है. आपकी इनकम के स्थान पर वृद्धि होती हुई दिखाई दे रही है, धन और वाणी के स्थान पर भी राजयोग बन रहा है. ऐसे में आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं, नौकरी पेशा जातको को नई नौकरी के शानदार मौके मिल सकते हैं. आपको कई क्षेत्रों में अपार सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है, वैवाहिक जीवन भी काफी अच्छा रहेगा.

यह भी पढ़े -  19 या 20 कब है अक्षय तृतीया? अपने कंफ्यूजन को फटाफट करें दूर; देखें सही डेट और पूजा का तरीका

कन्या राशि: इस राशि के जातकों को गज केसरी राजयोग से विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. अब आप एक नई शुरुआत करने में कामयाब रहेंगे, बेरोजगार लोगों के लिए भी समय काफी अच्छा रहेगा. घर परिवार और समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा, जो लोग शिक्षा के क्षेत्र में है उन्हें सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है. वैवाहिक जीवन काफी अच्छा रहेगा.

मिथुन राशि: इस राशि के जातकों के लग्न भाव में यह राजयोग बनने जा रहा है, जिस वजह से उनके व्यक्तित्व में सुधार आएगा. आपको कई सारे मौके मिलने वाले हैं. चंद्रमा और गुरु का मिथुन राशि में युति काफी शानदार रहेगी, ऐसे में नौकरी पेशा जातकों को कई शानदार अवसर प्राप्त होंगे. कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहने वाला है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.