16 अगस्त को सूर्य करेंगे अपनी स्वयं की राशि में प्रवेश, शुरू होगा इन 3 राशियों का अच्छा समय

ज्योतिष | सूर्य देव को ग्रहों का राजा कहा जाता है, जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करता है तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातको पर दिखाई देता है. सूर्य को पिता और आत्मा का कारक ग्रह भी माना जाता है. इस समय सूर्य कर्क राशि में विराजमान है और यह हर महीने राशि परिवर्तन करने के लिए जाने जाते हैं. अगले महीने के मध्य में सूर्य अपनी स्वयं की राशि सिंह में प्रवेश करने वाले हैं.

Sun Suraj Surya

सूर्य के राशि परिवर्तन से कई राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

16 अगस्त को सूर्य करेंगे सिंह राशि में प्रवेश

16 अगस्त को शाम 7:53 मिनट पर सूर्य देव सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे, इस समय वह कर्क राशि में विराजमान है और 16 सितंबर तक सिंह राशि रहने वाले हैं. उसके बाद, कन्या राशि में प्रवेश करेंगे. ऐसे में 16 अगस्त से तीन राशियों के अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं. आज हम आपको उसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

इन राशियों पर मेहरबान होंगे सूर्य देव

वृषभ राशि: सूर्य इस राशि के चौथे भाव में विराजमान होंगे, ऐसे में इस राशि के जातकों को जमीन के मामलों में लाभ मिलेगा. वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने के भी योग बन रहे हैं, जीवनसाथी के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे. जल्द ही, आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं, जिसका आपको भविष्य में लाभ मिलेगा. निवेश करने के लिए भी समय काफी अच्छा है.

यह भी पढ़े -  30 अप्रैल को बुध करेंगे मेष राशि में गोचर- इन तीन राशियों की बढ़ेगी परेशानियां

तुला राशि: सूर्य इस राशि के 11वें भाव में रहने वाले हैं, ऐसे में इस राशि के जातकों को आकस्मिक धन प्राप्ति होगी. आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहेगी, सूर्य के आशीर्वाद से कई क्षेत्रों में सफलता मिलने के योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. पिता के सहयोग से आप अपने लक्ष्यो को पाने में भी समर्थ रहेंगे. पेशेवर जिंदगी अच्छी रहेगी, वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी आपके संबंध काफी अच्छे रहने वाले हैं.

धनु राशि: इस राशि के जातकों को सूर्य के राशि परिवर्तन से विशेष लाभ मिलने वाला है, आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलने वाली है. विद्यार्थियों को भी मेहनत का पूरा फल मिलेगा, उच्च शिक्षा पाने का सपना अब आपका पूरा होता हुआ दिखाई दे रहा है. अध्यात्म की ओर भी आपका झुकाव बढ़ेगा. परिवार के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे, विदेश यात्रा की प्लानिंग कर रहे लोगों को भी विशेष लाभ मिलने वाला है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.